{"_id":"5c24dd1cbdec2256a8714ce8","slug":"31545919772-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर परिषद के वार्ड नंबर 3 में रेलवे ट्रक के किनारे ही जला दिया कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर परिषद के वार्ड नंबर 3 में रेलवे ट्रक के किनारे ही जला दिया कूड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सोलन। शहर में खुले में कूड़ा जलाने का सिलसिला लगातार जारी है। इससे न केवल प्रदूषण बढ़ रहा है बल्कि हाईकोर्ट के बनाए नियमों की भी धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। नगर परिषद के वार्ड-3 में रेलवे ट्रैक के साथ कूड़े को निष्पादन न कर उसे जलाकर ठिकाने लगाया जा रहा है। इससे क्षेत्र में वायु प्रदूषण फैल रहा है, वहीं विश्व धरोहर की संपत्ति को भी नुकसान पहुंच सकता है।
इस ओर किसी भी विभाग की नजर नहीं पड़ रही है। वीरवार को रेलवे ट्रैक के साथ सरेआम कूड़े को जलाया गया। इससे क्षेत्र में धुएं का आलम बना रहा। ट्रेन से पर्यटन नगरी घूमने आ रहे पर्यटकों पर इसका बुरा प्रभाव पड़ रह है। वहीं ट्रैक के पास से गुजरने वाले लोगों को इससे खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है। रेलवे स्टेशन पर कूड़े को आग लगाने पर सख्त मनाही है।
विज्ञापन
इसके बावजूद यहां पर कूड़े जलाने का सिलसिला जारी है। इससे पहले कई बार कूड़े को आग लगाई जा चुका है लेकिन प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सहित अन्य विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। सोलन रेलवे स्टेशन के अधीक्षक सुरेंद्र परमार ने बताया कि रेलवे स्टेशन सहित ट्रैक के आसपास कूड़े को आग लगाने पर पूरी तरह से मनाही है। उन्होंने बताया कि यदि इस प्रकार की हरकत करते हुए कोई पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई भी की जाती है।
विज्ञापन
शिकायत मिलने पर होती है सख्त कार्रवाई
सोलन नगर परिषद के अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर ने बताया कि कूड़े को जलाने पर पूर्ण प्रतिबंध है। उन्होंने बताया कि यदि कोई ऐसा करते पकड़ा गया या कोई उसकी शिकायत करता है तो उस पर नगर परिषद कार्रवाई करता है। इसमें चाहे कोई आम जनता हो या फिर नप के कर्मचारी, सबके साथ एक समान कार्रवाई होती है।