{"_id":"5b609bb34f1c1be94b8b7b98","slug":"31533057971-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी को लेकर कांग्रेस ने किया नप का घेराव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी को लेकर कांग्रेस ने किया नप का घेराव
Updated Tue, 31 Jul 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। शहर में चल रही पानी की किल्लत को लेकर मंगलवार को कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नगर परिषद का घेराव किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नगर परिषद अध्यक्ष के कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर परिषद के ईओ के न मिलने पर कार्यालय में ताला जड़ दिया।
गौर रहे कि शहर में पिछले कई दिनों पानी की समस्या विकराल रूप ले रही है। कांग्रेस ने नगर परिषद पर पानी के वितरण को लेकर आरोप जड़े हैं। मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार और नगर परिषद के खिलाफ मोर्चा खोला। सोलन शहर को बरसात के मौसम में भी पानी न मिलने को लेकर कांग्रेस ने नगर परिषद के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। शहर की इस समस्या को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता नगर परिषद का घेराव करने पहुंच गए। इस मौके पर कांग्रेस ने नगर परिषद के अध्यक्ष के खिलाफ नारे लगाए। पिछले कई दिनों से शहर में पानी की समस्या बढ़ने से लोग परेशान हैं। शहरी कांग्रेस के शहरी इकाई अध्यक्ष जतिन साहनी ने कहा कि शहर में पानी की समस्या को लेकर नगर परिषद जिम्मेवार है। शहर में पानी की वितरण प्रणाली ठीक न होने के कारण आए दिनों लोगों को बरसात के मौसम में भी पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। इस मौके पर जगमोहन मल्होत्रा ने कहा कि नगर परिषद में तीन अध्यक्ष काम कर रहे हैं। इनमें एक वर्तमान, एक पूर्व व एक खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष भी नगर परिषद अध्यक्ष के तौर पर सेवारत हैं। लेकिन, तीनों लोगों को सुविधा देने में नाकाम हैं। उन्होंने कहा कि यदि पानी की समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया तो कांग्रेस इस आंदोलन को और तेज करेगी। इस मौके पर करीब 40 कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कांग्रेस ने जिस वक्त नगर परिषद का घेराव किया उस समय वहां पर न तो कमेटी के कार्यकारी अधिकारी थे और न ही अध्यक्ष। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन कमेटी के अधीक्षक को सौंपा।