फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   नगर परिषद् बद्दी की बैठक में खूब हंगामा

नगर परिषद् बद्दी की बैठक में खूब हंगामा

Sat, 30 Jun 2018 10:37 PM IST
Updated Sat, 30 Jun 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
बरोटीवाला (सोलन)। बहुचर्चित नगर परिषद बद्दी की मासिक बैठक में शनिवार को जमकर हंगामा हुआ।
विज्ञापन

बात बैठक में नगर परिषद के वार्ड मेंबर को अध्यक्ष के बीच में बोलने से रोकने से बिगड़ी। इसके बाद मामला हाथपाई तक पहुंच गया। लेकिन बीच बचाव में आकार कार्यकारी अधिकारी ने मामले को शांत करवाया। शनिवार को बैठक के शुरू होने के बाद शहर में विकास कार्य को लेकर चर्चा की गई। चर्चा शुरू होते ही मनोनीत परिषद तरसेम चौधरी ने प्रस्ताव रखा की नगर परिषद् का एरिया और बढ़ना चाहिए चाहिए। इसके बाद अध्यक्ष मदन चौधरी ने इसको सिरे से खारिज कर दिया।

बैठक में इसके बाद पार्षद नरेंद्र दीपा ने कहा कि उनके वार्ड में कार्य की कमी है और इसके लिए कुछ योजना बनाई जाए। इस दौरान बीच में दूसरे भाजपा के मनोनीत पार्षद तरसेम चौधरी ने बोलना शुरू किया। इस पर नगर परिषद अध्यक्ष ने उनको बीच में न बोलने को कहा। अध्यक्ष ऐसा कहते ही पार्षद उन पर भड़क गए। मामला बढ़ते बढ़ते बात हाथापाई पर पहुंच गया। इसके बाद नगर परिषद के ईओ अजमेर सिंह ने दोनों को शांत करवाया औैर बैठक को एक घंटे के लिए स्थगित कर दिया। एक घंटे के बाद मामले को शांत करवाया गया। इसके बाद फिर से सदन शुरू हुआ। बैठक में फैसला लिया गया कि हर माह 10 और 15 तारीख के बीच शहर के विकास कार्यों के टेंडर लगा दिए जाएं। कार्यकारी अधिकारी ने दोनों पक्षों को अलग-अलग बिठाया और कहा कि कमेटी में केवल विकास कार्यों और नगर परिषद से संबधित कार्य की बात करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed