फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   ऐसा देश है मेरा..पर झूम उठा छात्रा स्कूल नालागढ़

ऐसा देश है मेरा..पर झूम उठा छात्रा स्कूल नालागढ़

Wed, 06 Dec 2017 10:00 PM IST
Updated Wed, 06 Dec 2017 10:00 PM IST
विज्ञापन
ऐसा देश है मेरा..पर झूम उठा छात्रा स्कूल नालागढ़
music shimla
नालागढ़ (सोलन)। वरिष्ठ माध्यमिक छात्र स्कूल नालागढ़ के वार्षिक समारोह में मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेशकर वाहवाही बटोरी। समारोह में लघु उद्योग भारती नालागढ़ चैप्टर के अध्यक्ष एवं पटियाल इंडस्ट्री के एमडी हरबंस पटियाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। राजस्व विभाग से शकुंतला पटियाल ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की।
विज्ञापन

समारोह की अध्यक्षता स्कूल प्रधानाचार्य अंजू शर्मा ने की और वार्षिक गतिविधियों की रिपोर्ट पेश की। मुख्यातिथि ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्कूल प्रबंधन की ओर से मुख्यातिथि का स्वागत किया गया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किए। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम और स्वागत गीत से हुई। इसके बाद छात्राओं ने जय गणेशा पर नृत्य, इतनी सी खुशी, जय हो, गॉड अल्लाह और भगवान के अलावा देशभक्ति गीत ऐसा देश है मेरा, नाटी भीमाकाली माथा टेकना, हरियाणवी नृत्य, भांगड़ा की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान छात्राओं ने योगासन के करतब भी दिखाए।
विज्ञापन

मुख्यातिथि हरबंस पटियाल ने कहा कि अभिभावक अध्यापक और विद्यार्थी एक दूसरे के पूरक होते है और अभिभावक जहां अपने बच्चों को पारिवारिक संस्कार प्रदान करते है, वहीं अध्यापकों की जिम्मेवारी भी कुछ कम नहीं होती है। वह उनके गाइड बनकर उनमें शिक्षा का अलख जगाते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को जो शिक्षा प्रदान की जाएगी, वही वह सीखेंगे, क्योंकि बच्चे मिट्टी के घड़े के समान होते हैं, जिसे रूप में उसे ढाला जाए, वह वही आकार ले लेता है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी काल मनुष्य का सबसे महत्वपूर्ण समय होता है, जिसमें वह पढ़ लिखकर समाज के तौर तरीके सीखकर देश का सभ्य नागरिक बनता है। इस अवसर पर छात्र स्कूल की प्रधानाचार्य पूनम ठाकुर, राजपुरा स्कूल के अदित कंसल, ढांग स्कूल की किरण भारद्वाज, बीवीएन स्कूल की प्रधानाचार्य उषा शर्मा, सेवानिवृत्त उपनिदेशक शिक्षा निर्मल पुरी, शिक्षिका नंदिता बाली, बीआर सैणी, दीप विष्ट, परमजीत सैणी सहित एसएमसी सदस्य और अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed