फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   300 pensioners from Solan to lay siege to the Vidhan Sabha in Shimla on September 1.

Solan News: सोलन के 300 पेंशनर शिमला में एक सितंबर को घेरेंगे विधानसभा

Sun, 30 Aug 2026 12:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 30 Aug 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
संयुक्त संघर्ष समिति की बैठक में आंदोलन की रणनीति तैयार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार(सोलन)। हिमाचल प्रदेश संयुक्त संघर्ष समिति जिला सोलन की बैठक शुक्रवार को कुनिहार में प्रदेश महामंत्री इंद्रपाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन जिला संयोजक सुरेंद्र ठाकुर ने किया। इसमें समिति से जुड़े 18 संगठनों के करीब 60 पदाधिकारियों और सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में पेंशनरों की करोड़ों रुपये की लंबित देनदारियों और 15 प्रतिशत महंगाई राहत की किस्तों का भुगतान न होने पर प्रदेश सरकार के प्रति रोष जताया गया। वक्ताओं ने कहा कि संयुक्त संघर्ष समिति के साथ किए गए वादों को पूरा नहीं किया जा रहा है। इससे पेंशनरों में सरकार के प्रति नाराजगी है।
बैठक में निर्णय लिया गया कि एक सितंबर को शिमला में होने वाले राज्य स्तरीय धरना-प्रदर्शन और विधानसभा घेराव में जिला सोलन से करीब 300 पेंशनर भाग लेंगे। पदाधिकारियों ने कहा कि पेंशनरों की जायज मांगों को लेकर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में संयुक्त संघर्ष समिति सोलन की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। इसमें सुरेंद्र ठाकुर को अध्यक्ष, विद्यासागर शर्मा को महासचिव, अशोक चंदन को कोषाध्यक्ष, सुंदर सिंह ठाकुर को वित्त सचिव और अशोक टंडन को प्रेस सचिव चुना गया। जिला सोलन के सभी 18 पेंशनर संगठनों के जिला अध्यक्ष और महासचिव समिति के सदस्य होंगे। प्रदेश महामंत्री इंद्रपाल शर्मा ने पेंशनरों की मांगों को लेकर प्रदेश संयुक्त संघर्ष समिति की ओर से चलाए जा रहे आंदोलन की जानकारी दी। उन्होंने सभी संगठनों के पदाधिकारियों और सदस्यों से एकजुट होकर समिति के निर्देशों का पालन करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में भारतीय राज्य पेंशन महासंघ, हिमाचल पेंशनर्स फेडरेशन, विद्युत परिषद पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन, पुलिस एसोसिएशन, निगम कल्याण संगठन, कोऑपरेटिव सेक्टर, एचपीयू, प्रदेश सचिवालय संघ और हिमाचल प्रदेश वेलफेयर एसोसिएशन समेत विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि लंबित देनदारियों, महंगाई राहत और अन्य मांगों का समाधान होने तक पेंशनरों का संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed