फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   300 metre long flyover costing 20 crore in Kasauli will facilitate traffic and stop jam

कसौली में 20 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा फ्लाईओवर

Sun, 19 Jun 2022 10:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
एस ठाकुर
विज्ञापन

धर्मपर(सोलन)। पर्यटन स्थल कसौली में जल्द ही स्थानीय लोगों समेत सैलानियों को रोज लगने वाले ट्रैफिक जाम से छुटकारा मिल जाएगा। इसके लिए 20 करोड़ रुपये की लागत से गढ़खल में 300 मीटर लंबे फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा।
यह फ्लाईओवर गढ़खल बाजार के ऊपर से तैयार किया जाएगा। इससे गढ़खल की मार्केट को कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा। स्थानीय दुकानदार भी बेरोजगार नहीं होंगे। लोक निर्माण विभाग ने जाम की समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार धर्मपुर से कसौली रोड पर फ्लाईओवर कनेक्ट करेगा। गढ़खल कस्बे में धर्मपुर रोड से कसौली रोड को आठ मीटर चौड़ा डबललेन फ्लाई ओवर जोड़ेगा। आगामी वर्षों में फ्लाईओवर बनने के बाद यहां ट्रैफिक जाम की समस्या से लोगों को निजात मिल सकेगी। पिछले डेढ़ दशक से गढ़खल में जाम की समस्या के समाधान की मांग उठती आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

200 मीटर लंबा बनेगा फ्लाईओवर
ट्रैफिक जाम की समस्या के समाधान के लिए गढ़खल कस्बे से बाहर से करीब 200 मीटर लंबा फ्लाईओवर प्रस्तावित है। इसके लिए नाबार्ड में बजट का प्रावधान भी हो गया है। पिछले काफी वर्षों से गढ़खल में जाम की समस्या लोगों को सता रही है। आए दिन वाहनों की संख्या में हो रही बढ़ोतरी, वीकेंड और पर्यटन सीजन में कसौली की ओर सैकड़ों वाहनों की आवाजाही गढ़खल बाजार को जाम कर देती है। फ्लाईओवर के निर्माण से यहां पर जाम से निजात मिलेगी।
30 मीटर ऊंचा होगा डबल लेन फ्लाईओवर
कसौली मार्ग पर तैयार किए जाने वाला फ्लाईओवर डबल लेन होगा। इसमें छोटे-बड़े वाहन आसानी से गुजर पाएंगे। गढ़खल बाजार को इस मार्ग से जोड़ने की भी योजना बनाई जा रही है। इस लेन से पर्यटक सीधे कसौली के मुख्य बाजार तक पहुुंच पाएंगे। स्थानीय लोग पुराने मार्ग से गढ़खल तक पहुंच पाएंगे। फ्लाईओवर 15 से लेकर 30 मीटर ऊंचे पिलरों पर टिकेगा। फ्लाईओवर निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण के लिए 40 फीसदी डिमार्केशन का काम पूरा हो चुका है जबकि 60 फीसदी कार्य जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
जाम मुक्त होगा कसौली मार्ग
पंचायत समिति सदस्य नरेश ठाकुर ने बताया कि इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने डीपीआर तैयार कर रही है। सरकार ने लोगों का रोजगार न छिने, इसका भी ध्यान रखा है। गढ़खल में फ्लाईओवर निर्माण का स्वागत किया।

लोक निर्माण विभाग कसौली के अधिशासी अभियंता ई. मनोहर शर्मा ने कहा कि विभाग ने फ्लाईओवर बनाने की कवायद तेज कर दी है। बीते माह कसौली दौरे के दौरान प्रदेश मुख्य सचिव राम सुभाग सिंह ने भी प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया है। फ्लाईओवर की ड्राइंग तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed