फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   300 grams of cannabis seized from a readymade garment shop; one arrested.

Solan News: रेडीमेड कपड़ों की दुकान से 300 ग्राम गांजा बरामद, एक गिरफ्तार

Fri, 12 Jun 2026 11:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
बरोटीवाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत बरोटीवाला पुलिस ने झाड़माजरी क्षेत्र में एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर हिमलैंड सिटी मार्केट स्थित एक रेडीमेड कपड़ों की दुकान पर छापा मारकर 300 ग्राम गांजा बरामद किया है। इस मामले में दुकान संचालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 11 जून को बरोटीवाला पुलिस थाना की टीम को सूचना मिली कि एक रेडीमेड कपड़ों की दुकान में अवैध रूप से गांजे का कारोबार चलाया जा रहा है। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने दुकान में दबिश दी। तलाशी के दौरान, पुलिस को दुकान के अंदर से 94 छोटी-छोटी पुड़ियों में पैक किया गया कुल 300 ग्राम गांजा मिला।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर मौजूद दुकान संचालक प्रकाश चंद, निवासी गांव ढाणा, मानपुरा, तहसील बद्दी को हिरासत में ले लिया। पुलिस अब इस बात की पड़ताल में जुटी है कि आरोपी यह मादक पदार्थ कहां से प्राप्त करता था और इसकी आपूर्ति किन लोगों तक की जा रही थी। मामले में नशा तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी गहनता से जांच की जा रही है। इसकी पुष्टि करते हुए एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed