{"_id":"6182bd4654e5d407617cbcfd","slug":"295-boxes-of-mustard-oil-stolen-from-godown-in-parvanoo-solan-news-sml3892210187","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन डिपो के लिए आए तेल की 295 पेटियां गोदाम से गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन डिपो के लिए आए तेल की 295 पेटियां गोदाम से गायब
विज्ञापन
295 boxes of mustard oil stolen from godown in Parvanoo
सोलन। सरकारी डिपुओं के लिए आए तेल की 295 पेटियों पर हाथ साफ करने की शिकायत गोदाम मालिक ने पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार नरेश कुमार पुत्र बाबू राम निवासी गांव टिकरी डाकघर टकसाल कसौली ने शिकायत दी है कि उसकी फर्म का नाम हिमाचल कार्गो कैरियर है जो गोकुल तेल कंपनी में काम करता है।
इसका काम हिमाचल सरकार का सप्लाई का काम है। कंपनी की गुजरात से गाड़ी परवाणू को आती है जो आगे हिमाचल के अनेक सरकारी डिपुओं पर दूसरी गाड़ियों में पलटी कर तेल माल भेजते हैं और बचे सरसों के तेल की पेट्टियां अपने गोदाम में उतारते हैं। इसके पास प्रीतम सिंह हेल्पर का काम करता है जिसके पास गोदाम की चाबी रहती है।
26 अक्तूबर 21 से 29 तक 12550 पेटियां सरसों तेल की गुजरात से इनके पास आई जिसमें से 12237 पेटी सरसों तेल की हिमाचल के सरकारी डिपो में भेज दी। 18 पेटी डैमेज थी बाकी बची 295 पेटी फ्रेश सरसों तेल की गोदाम में उतार दी। एक नवंबर को 292 पेटियां सरसों तेल की नैनादेवी सरकारी डिपो में भेजनी थी।
विज्ञापन
जब दिन के समय गोदाम पहुंचे तो गोदाम में ताला नहीं लगा था। जब गोदाम चेक किया तो 295 पेटियां गोदाम में नहीं थी जिसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। एएसपी सोलन अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।