फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   25 shopkeepers were challaned for keeping banned single-use plastic

Solan News: प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक रखने पर 25 दुकानदारों के किए चालान

Tue, 03 Jun 2025 12:07 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम सोलन ने की कार्रवाई, 6 हजार रुपये जुर्माना वसूला
विज्ञापन

दुकानों से मिले प्लास्टिक के चम्मच, गिलास व प्लेटें कीं जब्त
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नगर निगम ने सिंगल यूज प्लास्टिक पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बाजार में नगर निगम की टीम ने दुकानों में प्रतिबंधित प्लास्टिक रखने पर 25 के चालान किए हैं। इनसे 6000 रुपये जुर्माना वसूला है। इसी के साथ दुकानों में रखे गए प्रतिबंधित प्लास्टिक चम्मच, गिलास, प्लेटें जब्त की हैं। दुकानदारों को हिदायत भी दी है कि पुन: प्लास्टिक चीजों को बेचने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रदेश में 1 जून से प्लास्टिक पर पूर्ण रूप से बैन लगा दिया है। ऐसे में अब विभिन्न विभागों ने कार्रवाई शुरू कर दी है। नगर निगम की टीम ने भी शहर की दुकानों में दबिश देकर जांच की। निरीक्षण के दौरान दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। कई दुकानदारों ने आनन-फानन में सिंगल यूज प्लास्टिक की चीजों को इधर-उधर रख फेंक दिया। निगम की टीम ने दुकानदारों बताया कि अब प्लास्टिक थैला न होने का दावा करने वाले लिफाफे पर भी बैन लग गया है। ये थैले बॉयोडिग्रेबल नहीं है। सरकार इस पर 1 जून से प्रतिबंध लगाया है। ग्राहकों को अब दुकानदार इस बैग में सामान न दें। यदि कोई इस बैग का प्रयोग करता पाया जाता है तो नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी।


दुकानों पर प्रतिबंधित प्लास्टिक रखने पर चालान काटे गए हैं। हिदायत दी गई है कि अब प्रतिबंधित प्लास्टिक दुकानों में न रखें। आगामी दिनों में भी निरीक्षण किया जाएगा। 25 दुकानों से 6 हजार रुपये का जुर्माना वसूला है। लोगों को जागरूक भी किया है।
विज्ञापन

राकेश कुमार, निरीक्षण, नगर निगम सोलन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed