फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   25 Lakhs for roads 11 lakhs for street lights in Budget of Nagar Panchayat Arki

25 लाख से चकाचक होंगी सड़कें, 11 लाख से जगमगाएगा अर्की

Wed, 07 Jul 2021 06:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 06:39 PM IST
विज्ञापन
अर्की (सोलन)। नगर पंचायत अर्की के 2021 के लिए पारित बजट में कोई नया कर नहीं लगाया गया है। इस बजट मेें विकास कार्यों के लिए करोड़ों का बजट पास किया है। इस दौरान नई सड़कों का निर्माण होगा और श्सहर नई स्ट्रीट लाइटों से जगमगाएगा। कोरोना की दूसरी लहर के बाद नगर पंचायत कार्यालय में बुधवार को बैठक की नपं अध्यक्ष अनुज गुप्ता की मौजूदगी में बैठक हुई। इसमें कई निर्णय लिए गए।
विज्ञापन

नपं से पारित बजट में नगर में सड़कों के निर्माण के लिए 25 लाख का प्रावधान है जबकि कर्मचारियों के वेतन भत्तों पर 76 लाख खर्च किए जाएंगे। पेंशन आदि पर 79,500 रुपये खर्च किए जाएंगे। स्ट्रीट लाइटों के लिए 11 लाख, नगर में सफाई पर 30 लाख रुपये व्यय किए जाएंगे। नगर में पार्किंग के लिए 90 लाख का प्रावधान प्रस्तावित बजट में किया है।
विज्ञापन

आपदा प्रबंधन के लिए एक लाख रुपये का प्रावधान किया है। सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट के तहत 25 लाख रुपये और गृह कर के रूप में 60 लाख की प्रस्तावित आय रखी है। शराब पर कर से ढाई लाख और बिजली कर से 1.5 लाख की आय होने का अनुमान है। भवन निर्माण के प्राक्कलन से 1.5 लाख, पालिका की दुकानों से सात लाख की आय का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय वित्त आयोग से 80 लाख रुपये मिलने का अनुमान बजट में है। नगर में पार्कों के रखरखाव पर 1.5 लाख खर्च किए जाएंगे। बजट में कुल लाभांश 4.85 करोड़ है। अनुज गुप्ता ने कहा कि नगर में विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए बजट प्रावधान है।

इस बैठक में उपप्रधान हेमेंद्र गुप्ता, पार्षद सुरेंद्र कुमार, भारती वर्मा, धर्मपाल शर्मा, निर्मला देवी, रुचिका गुप्ता, जेई सुशील कौंडल, कनिष्ठ सहायक रामकरण वर्मा, लिपिक विद्या देवी और सफाई पर्यवेक्षक नरेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed