फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   2475 students of 10th and 12th CBSE board to take exams at 14 centres in Solan district

जिला के 14 परीक्षा केंद्रों पर 2475 विद्यार्थी देंगे परीक्षा

Sun, 24 Apr 2022 11:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। दसवीं और जमा दो सीबीएसई बोर्ड की अंतिम परीक्षाएं 27 अप्रैल से शुरू हो रही हैं। परीक्षा के लिए सीबीएसई की तैयारियां पूरी हैं। इसके लिए जिले में 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिसमें 2475 विद्यार्थी परीक्षा देंगे।
दसवीं कक्षा के विद्यार्थी 27 को अंग्रेजी का पेपर देंगे जबकि जमा दो की परीक्षा दो मई से शुरू होगी। पहला पेपर हिंदी का होगा। पेपर 40 नंबर का होगा जिसे दो घंटे में पूरा करना होगा। परीक्षा में बैठने की व्यवस्था में भी बदलाव हुआ है।
विज्ञापन

एक कमरे में 18 विद्यार्थियों को ही बैठाया जाएगा। जानकारी के अनुसार सीबीएसई की प्रथम चरण की परीक्षा नवंबर में एमसीक्यू से की गई थी। यह निर्णय कोविड के बढ़ते मामले के बीच लिया गया था। अब अंतिम चरण की परीक्षा पहले की तरह होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए दो घंटे का समय दिया गया है। परीक्षा के लिए तीन सेंटर जिला मुख्यालय में ही तैयार किए गए हैं। कुनिहार और बीबीएन में भी परीक्षा होगी। इस दौरान विद्यार्थियों सहित स्कूल स्टाफ को कोविड एसओपी का पालन करना होगा। बिना मास्क किसी भी विद्यार्थी का प्रवेश परीक्षा हॉल में नहीं करवाया जाएगा। स्कूल स्तर पर गठित सुरक्षा टीमें भी इसकी जांच करेंगी।

जिला समन्वयक सीबीएसई परीक्षा मासूमा सिंघा ने बताया कि परीक्षा के लिए सभी तैयारियां पूरी हैं। 27 अप्रैल से दसवीं और दो मई से जमा दो की परीक्षाएं होंगी। प्रथम और दूसरे चरण की परीक्षा के अंक के हिसाब से परीक्षा परिणाम निर्धारित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed