{"_id":"65e473673035b2765401a1ea","slug":"24433-children-took-polio-dose-in-industrial-area-bbn-solan-news-c-176-1-ssml1042-117403-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में 24433 बच्चों ने पी पोलियो खुराक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में 24433 बच्चों ने पी पोलियो खुराक
Sun, 03 Mar 2024 11:22 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sun, 03 Mar 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
45000 बच्चों को पोलियो खुराक पिलाने का रखा गया है लक्ष्य
252 स्वास्थ्य कर्मचारी अभियान को सफल बनाने में जुटे
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में रविवार को 0-5 साल तक के करीब 24433 बच्चों ने पोलियो की खुराक पी, जबकि 45,000 बच्चें को दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इस काम के लिए स्वास्थ्य कर्मचारी लगाए गए हैं।
नालागढ़ की खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुक्ता रस्तोगी ने बताया कि 148 केंद्रों पर बच्चों को दवा पिलाई गई। इसके अतिरिक्त 18 मोबाइल टीमों ने घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई। कार्यक्रम सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 चार बजे तक चला। दोपहर 3:00 बजे तक प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार खंड में कुल 45000 बच्चों में से 24433 बच्चों को पोलियो की दवा पी थी।
उधर, बद्दी के एसएमओ डॉ. अनिल अरोड़ा ने बताया कि बद्दी में 12 मोबाइल टीमें बनाई गई हैं जो झुग्गी झोपड़ियों में जाकर लोगों के बच्चों को पोलियो खुराक पिला रही हैं। 252 स्वास्थ्य कर्मचारी पोलियो की खुराक पिलाने में लगे हैं। इसके लिए 51 बूथ बनाए गए हैं। 12 सुपरवाइजर इसकी देखरेख कर रहे हैं।