{"_id":"58c942e44f1c1b4f7d32a13d","slug":"243-connection-disconnected","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंडाघाट के 243 बिजली उपभोक्ताअों के कटेंगे कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंडाघाट के 243 बिजली उपभोक्ताअों के कटेंगे कनेक्शन
ब्यूरो, कंडाघाट सोलन
Updated Wed, 15 Mar 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
विद्युत उपमंडल कंडाघाट में बिजली बिल की अदायगी में कोताही बरतने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन कट सकते हैं।
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युत उपमंडल कंडाघाट में बिजली बिल की अदायगी में कोताही बरतने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन कट सकते हैं। बोर्ड ने 243 ऐसे उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटने के नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन
नोटिसों में कहा है कि बार-बार की हिदायत के बावजूद बिजली के बिल जमा नहीं करवाए जा रहे। लिहाजा अब बिजली के बिल जमा नहीं किए तो विद्युत कनेक्शन स्थायी रूप से काट दिए जाएंगे।
विज्ञापन
बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि बिजली के बिल जमा करवाने के लिए सूचित किया था। लेकिन बिल जमा न होने के कारण अब डिफाल्टर उपभोक्ताओं के बिजली के बिल काटने के नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन
विद्युत बोर्ड के एसडीओ कुलदीप सिंह ने बताया कि डिफाल्टर उपभोक्ताओं के स्थायी रूप से कनेक्शन काट दिए जाएंगे। इसमें जिन उपभोक्ता के कनेक्शन काट दिए जाएंगे उन्हें दोबारा कनेक्शन लेने के लिए सभी औपचारिकताएं नए सिरे से पूरी करनी होंगी।
उन्होंने उपभोक्ताओं से समय पर बिजली बिल जमा करवाने की अपील की है। उन्होंने कंडाघाट के अधीन आने वाले गांव कंडाघाट, सिल्हारी, सिरिनागर, हाउसिंग बोर्ड कालोनी, धाली, शालूमणा, प्रौथा, कोहरी, डेढ़घराट, चौशा, कडोर, डुमैहर, कोठी और कून सहित अन्य गांवों के लोगों से अपील की है कि जिन्होंने अभी तक बिजली के बिल जमा नहीं किए हैं वह 20 मार्च तक जमा करवा दें। इसके बाद विद्युत कनेक्शन काट दिए जाएंगे।