फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   223 AIDS patients in Solan distt children also found infected

सोलन जिले में 223 एड्स पीड़ित, बच्चें भी आए चपेट में

Wed, 01 Dec 2021 11:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
223 AIDS patients in Solan distt children also found infected
परवाणू में वर्ल्ड एड्स डे पर एसएनएस फाउंडेशन जागरूकता रैली निकालते हुए। संवाद - फोटो : SOLAN
सोलन/बद्दी। जागरूकता के अभाव में हर साल बड़ी संख्या में लोग एड्स के शिकार हो रहे हैं। इस समय जिले में 223 एड्स पीड़ित मरीज हैं जिनमें बच्चें भी हैं। यह जानकारी एड्स दिवस पर डॉक्टर अंजली गोयल ने दी। इंस्टीट्यूट फॉर ग्लोबल डेवलेपमेंट ने कोविड टीकाकरण केंद्र बद्दी के सरकारी अस्पताल और आरसीएच वैक्सीनेशन सेंटर में लोगों को जागरूक किया। जिले भर में विश्व एड्स दिवस पर कार्यक्रम किए गए।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के साई संजीवनी कॉलेज और अस्पताल में नुक्कड़-नाटक से लोगों को प्रेरित किया। प्रशिक्षु नर्सों ने एड्स से बचने के तरीके बताए। प्रवक्ता डॉ. संजय अग्रवाल ने कहा कि एड्स से बचने का मुख्य तरीका आत्मसंयम ही है। छात्राओं को बताया कि सावधानियों के बारे जागरूक रहना चाहिए। वहीं, आरुषि ग्रामीण संस्था ने विश्व एड्स दिवस पर कोटलानाला में आरुषि ग्रामीण संस्था के कार्यक्रम में कई वार्डों के लोगों ने भाग लिया। पुलिस से कौशल्या कंवर, स्वास्थ्य विभाग से डॉ. यशपाल सिंह, एक्स सर्विसमैन आशा कुमारी, एक्स सर्विसमैन रविंद्र, अनिल नेगी, बीजेपी महिला मोर्चा की जिला मीडिया प्रभारी सीमा कश्यप को सम्मानित किया। इस मौके पर आरुषि संस्था प्रोजेक्ट डायरेक्टर आरआर प्रेमी, प्रोजेक्ट मैनेजर प्रीति ठाकुर काउंसिलर संगीता ठाकुर, पूनम ठाकुर रीना वर्मा इत्यादि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed