फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   वोट प्रतिशत बढ़ाने में बेहतर प्रदर्शन पर बीएलओ होंगे सम्मानित

वोट प्रतिशत बढ़ाने में बेहतर प्रदर्शन पर बीएलओ होंगे सम्मानित

Sun, 21 Apr 2019 10:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोलन। लोकसभा चुनाव के तहत 19 मई को वोटर टर्न आउट बढ़ाने की दिशा में बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) के प्रयासों को अवार्ड से पहचान दी जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त विनोद कुमार ने बताया कि सोलन के सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के जिस मतदान केंद्र में सर्वाधिक मत प्रतिशत रहेगा, उस मतदान केंद्र के बूथ लेवल अधिकारी को अवार्ड दिया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि इन पांच के अलावा जिला स्तर पर भी एक अवार्ड दिया जाएगा। इस अवार्ड को सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों में अव्वल बूथ लेवल अधिकारियों में से उस अधिकारी को दिया जाएगा जिसकी मत प्रतिशतता सबसे अधिक रहेगी। लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के मकसद से स्वीप गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने मतदाताओं से आग्रह किया कि वे 19 मई को अपने-अपने मतदान केंद्रों पर जाकर अवश्य मतदान करें। उन्होंने बताया कि मतदान केंद्र के स्तर पर बूथ लेवल अधिकारी का बहुत बड़ा महत्व रहता है। सभी 557 बूथ लेवल अधिकारी हर संभव प्रयास करें कि उनके मतदान केंद्रों पर मतदान वाले दिन सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed