{"_id":"5cb75bd8bdec22141f00ff50","slug":"21555520472-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से गेहूं की 20 फीसदी फसल की तबाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से गेहूं की 20 फीसदी फसल की तबाह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नालागढ़ (सोलन)। उपमंडल में बुधवार को हुई बारिश ने गेहूं की 20 फीसदी फसल को नुकसान पहुंचाया है। किसानों का कहना है कि बारिशें हुईं तो फसल पूरी तरह चौपट हो जाएगी। मौसम विभाग की मानें तो वीरवार को बारिश की संभावना है जिससे किसानों की चिंता और बढ़ गई है।
किसानों ने इन दिनों गेहूं, चना, सरसों सहित सब्जियों की खेती की है। क्षेत्र के किसान आजकल गेहूं की फसल की कटाई करते हैं लेकिन किसान अपनी फसलें काट नहीं पा रहे हैं। बारिश से काटी हुई और खेतों में खड़ी फसल बर्बाद हो रही है। किसानों के अनुसार खेतों में खड़ी फसल बिछ गई है और बारिश के कारण दाना भीगने के कारण फूल जाएगा।
इससे वह काला पड़ जाएगा जिससे न तो उसका सही दाम मिलेगा और न ही किसान सही ढंग से अपने परिवार का भरण पोषण कर सकेंगे। कृषि विभाग ने किसानों को हिदायत दी है कि साफ मौसम रहते अपनी फसलों को काट लें और उन्हें सूखाकर भंडारण करें और फसल को गीला न होने दें।
विज्ञापन
कृषि विषय वाद विशेषज्ञ डॉ. प्रेम ठाकुर ने कहा कि किसान साफ मौसम में अपनी फसलों को काट लें और उनको सूखाएं और इसे गीला न होने दें। उधर, पर्यावरण विज्ञान विभागाध्यक्ष नौणी विवि डॉ. एसके भारद्वाज ने कहा कि 18 अप्रैल को हल्की वर्षा की संभावना है।