{"_id":"5c053cd2bdec2241b054e232","slug":"21543847122-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनमंच कार्यक्रम में उठी मांगों को पूरा नहीं कर पाया परिवहन निगम, दो माह से शुरू नहीं हो रही बस सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनमंच कार्यक्रम में उठी मांगों को पूरा नहीं कर पाया परिवहन निगम, दो माह से शुरू नहीं हो रही बस सेवा
Updated Mon, 03 Dec 2018 07:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनमंच में मिला था हफ्ते का आश्वासन, दो माह से शुरू नहीं हो रही बस
सोलन-ऊना के बीच एक सप्ताह में बस चलाने का दिया था आश्वासन, सुविधा नहीं दे पाया परिवहन निगम
अब मुख्यमंत्री से संवाद कर रहे शिकायतकर्ता लोग
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। जनमंच कार्यक्रम से लोगों की समस्याओं का घर-द्वार निवारण करने की मुहिम खटाई में पड़ गई है। सोलन के कसौली विधानसभा क्षेत्र में जनमंच कार्यक्रम के दौरान उठे मुद्दे पूरे न होने पर लोगों में आक्रोश बढ़ गया है। परिवहन मंत्री के समक्ष जिन शिकायतों को उठाया गया, उनका निवारण न होने पर अब शिकायतकर्ता सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय से संवाद कर रहे हैं। इसमें मंत्री के आदेश के बावजूद मांग पूरी न होने की बात कही जा रही है। सात अक्तूबर को कसौली विधानसभा क्षेत्र के सनावर (गढ़खल) में जनमंच कार्यक्रम का आयोजन किया था। इस आयोजन के दौरान अन्य मांगों के अलावा एक मांग सोलन से ऊना के बीच बस चलाने की भी उठी थी। इस बारे में शिकायतकर्ता के अनुसार परिवहन मंत्री व विभागीय अधिकारियों ने विचार-विमर्श के बाद एक सप्ताह में बस चलाने का आश्वासन दिया था। करीब दो माह गुजर जाने के बाद भी यह बस सेवा शुरू नहीं हो पाई है। इससे नाराज चल रहे शिकायतकर्ता ने अब मुख्यमंत्री को भी अवगत करवा दिया है। परिवहन निगम पर शिकायतों की नाफरमानी और जनमंच कार्यक्रम में उठे मुद्दों को पूरा न करने की बात कही है। शिकायत ई-समाधान के माध्यम से भी की जा चुकी है। लेकिन अभी तक समस्या का कोई निवारण नहीं हो पाया है।
स्टाफ ही नहीं है तो कैसे चलाएं बसें : आरएम
परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक सुरेश धीमान का कहना है कि जनमंच कार्यक्रम में यह मुद्दा जरूर उठा था। लेकिन कोई भी रूट चलाने से पूर्व नियम पूरे किए जाते हैं। रूट पास होता है उसके बाद स्टाफ का प्रबंध किया जाता है, तभी नियमित रूप से बस चलती है। सोलन में पहले ही 50 कर्मचारियों की कमी चल रही है। रोजाना आधा दर्जन रूट फेल हो रहे हैं। ऐसे में एक नया रूट चला पाना संभव नहीं है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री को परिवहन निगम ने अपने लिखित जवाब में इन सभी बातों का उल्लेख कर दिया है। जैसे ही स्टाफ का प्रबंध होगा सोलन-ऊना समेत जिला भर के सभी रूट पर बसें चल पड़ेंगी।