फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   अंग्रेजों के जमाने की प्रणाली दूर कर जनता से सीधा संवाद : सुरेश भारद्वाज

अंग्रेजों के जमाने की प्रणाली दूर कर जनता से सीधा संवाद : सुरेश भारद्वाज

Sun, 02 Dec 2018 06:35 PM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 06:35 PM IST
विज्ञापन
अंग्रेजों के जमाने की प्रणाली दूर कर जनता से सीधा संवाद : सुरेश भारद्वाज

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। शिक्षा, संसदीय मामले तथा विधि मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा के घोषणापत्र को सत्ता में आने के बाद दस्तावेज बनाया है। इसके तहत जनमंच जैसे कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है। उन्होंने कहा कि जन-जन की समस्याएं सुनकर उनका निवारण करना सरकार की पहली प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि अंग्रेजों के जमाने से चली आ रही सरकारी प्रणाली को दूर करते हुए सीधे जनता के समक्ष जाकर उनकी समस्याओं को सुना जा रहा है। इससे पहले अधिकारी उन समस्याओं व मांगों को अपने पास समाहित करते हैं और उनका त्वरित समाधान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ई-पोर्टल से इन समस्याओं और शिकायतों को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की देखरेख में किया जा रहा है। यह बात उन्होंने नालागढ़ उपमंडल की नवांग्राम पंचायत के गुलाबपुरा में आयोजित जनमंच कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कही। यह जनमंच नालागढ़ क्षेत्र का दूसरा और जिला का आठवां जनमंच कार्यक्रम आयोजित हुआ।
विज्ञापन


कई समस्याओं का मुख्यमंत्री से निवारण का आश्वासन
मंत्री के साथ शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद प्रो. वीरेंद्र कश्यप, जल प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष दर्शन सैणी, नालागढ़ के विधायक लखविंदर राणा, दून के विधायक परमजीत सिंह पम्मी, डीसी विनोद कुमार, एसपी बिंदु रानी सचदेवा, एसडीएम प्रशांत देष्टा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। जनमंच से पहले मंत्री सुरेश भारद्वाज ने आयोजित चिकित्सा शिविरों का अवलोकन किया और विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों पर जाकर कार्यों की समीक्षा की और दिशा-निर्देश जारी किए। इसके बाद मंत्री ने जनसमस्याओं को सुनना शुरू किया और कई समस्याओं का मौके पर निवारण किया। कई समस्याओं को संबंधित विभागों को पूरा करने के आवश्यक निर्देश दिए। कई मांगों और समस्याओं को उन्होंने मुख्यमंत्री तक पहुंचाकर उनका निराकरण करने का लोगों को आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed