फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   हाटकोट पंचायत में आईपीएच की पेयजल लाइन के लिए खोदी सड़क

हाटकोट पंचायत में आईपीएच की पेयजल लाइन के लिए खोदी सड़क

Wed, 10 Oct 2018 05:12 PM IST
Updated Wed, 10 Oct 2018 05:12 PM IST
विज्ञापन
आईपीएच की पेयजल लाइन के लिए खोदी सड़क
विज्ञापन

हाटकोट पंचायत में लोगों को आवाजाही में मुश्किल, धूल उड़ने से कारोबारी परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
कुनिहार (सोलन)। हाटकोट पंचायत के लिए बिछाई जा रही पेयजल योजना की पाइप लाइन लोगों के लिए जी का जंजाल बन गई है। करीब तीन-चार महीनों से बिछाई जा रही पाइप लाइन का कार्य बहुत ही धीमी गति से हो रहा है। पुराने बस स्टैंड से चौक बाजार कुनिहार तक पेयजल पाइप लाइन का कार्य हो चुका है। चौक बाजार से रावमापा छात्र कुनिहार के गेट तक सड़क को करीब एक माह पहले खोदा गया था जिसमें आज तक पाइप नहीं डाली गई है। कछुआ चाल में चल रहे इस कार्य की वजह से कारोबारियों में विभाग के प्रति खासा रोष है। देवेंद्र तनवर, सुभाष कुमार, अनिल, पंकज, सुनील कुमार, कपिल शर्मा, संजय जोशी, हेमंत, अशोक कुमार का कहना है कि नवरात्र शुरू हैं जबकि इसके बाद दशहरा, करवाचौथ और दीपावली जैसे त्योहार आने वाले हैं। मुख्य बाजार में पुराने बस स्टैंड से ब्वॉयज स्कूल कुनिहार तक सड़क खोदने की वजह से धूल-मिट्टी से सड़क भरी पड़ी है। स्कूटर, मोटरसाइकिल और कार चलने से धूल के गुबार दुकानों में उड़ रहे हैं। व्यापारियों ने15-20 दिन के अंदर कार्य को पूरा कर सड़क को पक्का करने की मांग की है जिससे त्योहारों में उन्हें समस्या न हो।
ठेकेदार धीमी गति से कर रहा कार्य : चौहान
आईपीएच के अधिशासी अभियंता जेएस चौहान ने बताया कि हाटकोट पंचायत के कुछ वार्डों में पेयजल समस्या को हल करने के लिए नई पाइप लाइन मुख्य बाजार में डलवाई जा रही है। यह कार्य ठेकेदार को किया है जिसकी धीमी गति से कार्य करवाने की शिकायतें मिल रही हैं। विभाग कार्य को जल्दी करवाने का प्रयास करेगा।
विज्ञापन

आईपीएच करवाएगा मार्ग मरम्मत : सुनीता
पंचायत प्रधान सुनीता ठाकुर ने बताया कि आईपीएच विभाग ने ही सड़क की मरम्मत करवाने की बात कही है। पंचायत के पास कोई भी बजट सड़क को दुरुस्त करवाने के लिए नहीं है। आईपीएच विभाग को मार्ग जल्द से जल्द ठीक करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed