फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   सुबाथू में सिमरन चौधरी व जूनियर मिक्का के नाम रही तीसरी संस्कृति संध्या

सुबाथू में सिमरन चौधरी व जूनियर मिक्का के नाम रही तीसरी संस्कृति संध्या

Wed, 19 Sep 2018 05:48 PM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 05:48 PM IST
विज्ञापन
सुबाथू में सिमरन चौधरी व जूनियर मिक्का के नाम रही तीसरी संस्कृति संध्या

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सुबाथू (सोलन)। चार दिवसीय ऐतिहासिक गुग्गामाड़ी मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में पंजाब की आवाज सिमरन चौधरी और जूनियर मिक्का के नाम रही। जूनियर मिक्का ने अपनी सुरीली आवाज से सांस्कृतिक संध्या में रंग जमाया। इस अवसर पर मेले में एसएचओ धर्मपुर नवीन झालटा बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इससे पहले उन्होंने मंदिर में गुग्गा जी का आशीर्वाद लिया। कमेटी प्रधान रवि शर्मा ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

पंजाबी गायक सिमरन चौधरी ने अपने कार्यक्रम की शुरूआत तू लोंग बे में लाची, मैं चांद निगल गई सइयां रे, जो नील समंदर है, गुलाबी आंखें जो तेरी देखी, मेरे रश्के कमर, तुम्हें दिल लगी भूल जानी पड़ेगी पेश कर दर्शकों को नाचने पर मजबूर कर दिया। सिमरन ने पहाड़ी गीत माए नी मेरिये शिमले दी राहे चंबा कितनी के दूर, ओए-होए के कुड़िया शहर दीयां। इससे पहले जूनियर मिक्का ने अपनी आवाज से कार्यक्रम का आगाज किया। मिक्का ने जहां तेरी ये नजर है मेरी जा मुझे खबर है।
विज्ञापन


आओ सिखाओ तुम्हें अंडे का फंडा, बोलो तारा रारा, तू मेरे अगल बगल है, रोम रोम रोमांटिक है मेरा, हीर तो बड़ी सैड है, आज की पार्टी मेरी तरफ से पर जनता को खूब नचाया। वहीं, कल्पना तोमर ने जब से तेरे नेना, दिल क्या करे जब किसी से प्यार हो जाए, लोगो का काम है कहना पर अपनी प्रस्तुति दी। सांस्कृतिक संध्या में पुलिस ऑरकेस्ट्रा और हारमनी ऑफ पाइन्स के साथ कलाकारों ने बेहतर प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर मेला कमेटी के प्रधान रवि शर्मा, उपप्रधान भूमेश सिंगला, महासचिव मिलखान सिंह चौहान, सचिव सुभाष शर्मा, सुरेश शर्मा, सुमित गिल, गुग्गा नवमी दंगल समिति गांव रविदास पुरा के प्रधान हेमंत कुमार, मोहन बंगा, अमर बंगा, धनीराम, किशन, जसवीर, दिलाराम समेत अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed