{"_id":"5c9e0ca7bdec2213f32f7d37","slug":"201553861799-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीबीएन में बढने लगी गर्मी, सूर्यदेव ने करवाया अहसास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीबीएन में बढने लगी गर्मी, सूर्यदेव ने करवाया अहसास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीबीएन में बढ़ने लगी गर्मी, धूप ने सताना किया शुरू
आने वाले दिनों में नहीं है बारिश की संभावना
अमर उजाला ब्यूरो
नालागढ़ (सोलन)। बारिशों के साथ ठंडक भरे मौसम का लोगों ने लुत्फ उठाया, लेकिन माह के अंतिम दिनों में अब सूर्यदेव ने अपनी गर्मी का अहसास भी करा दिया है। लोग अब 30 डिग्री के तापमान में गर्मी झेल रहे हैं। क्षेत्र में गर्मी ने अब अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को नालागढ़ में अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री रहा, जिससे गर्मी की तपिश अब लोगों को महसूस होने लगी है। मौसम विभाग की मानें तो 30 मार्च को चार जिलों के तहत एक दो जगहों पर हल्की बारिश होगी और अन्य जगहों पर मौसम शुष्क रहेगा। इससे आने वाले दिनों में तापमान में वृद्धि होगी। ऐसे में लोगों को अब और गर्मी झेलनी होगी। रात्रि के समय मौसम में कुछ ठंडक है, लेकिन बीते दो दिनों से सूर्यदेव अब तपिश बढ़ाने लगे हैं। इससे पंखे, कूलर व एससी चलने शुरू हो गए है। गर्मी बढ़ने से अब शीतल पेय पदार्थों की बिक्री बढ़ना शुरू हो गई है। औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ में गर्मियों में अत्यधिक गर्मी पड़ती है। साल की शुरूआत में बसंत पंचमी और होली के बाद से गर्मी अपना रंग दिखाने लग जाती थी। इस बार मार्च माह में मौसम बारिशनुमा रहा लेकिन माह के अंत में गर्मी ने दस्तक देकर लोगों के पसीने छुड़ाने शुरू कर दिए हैं।
पर्यावरण विज्ञान विभागाध्यक्ष नौणी विवि डॉ. एसके भारद्वाज ने कहा कि 30 मार्च को एक दो जगह पर हल्की बारिश हो सकती है जबकि अन्य जगहों पर मौसम शुष्क रहेगा। इससे गर्मी बढ़ने की संभावना है।