{"_id":"5a563b234f1c1bd4178b6075","slug":"201515600675-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवहन निगम की इलेक्ट्रिक वैन को नहीं मिला परमिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवहन निगम की इलेक्ट्रिक वैन को नहीं मिला परमिट
Updated Wed, 10 Jan 2018 09:51 PM IST
विज्ञापन
हमलावर की मारुति वैन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। शहर के लोगों की सुविधा के लिए खरीदीं गईं इलेक्ट्रिक वैन एचआरटीसी अभी तक शुरू नहीं कर पाया है। लाखों रुपये में खरीदीं यह तीन वैनें शहर में चलाई जानीं थीं। लेकिन निगम इनके लिए परमिट हासिल नहीं कर सकता है। लिहाजा यह वाहन अब एचआरटीसी वर्कशॉप में धूल फांक रहे हैं।
यह वाहन शहर के विभिन्न हिस्सों में लोगों की आवाजाही के लिए चलाए जाने थे। यह वैन वर्कशाप में करीब चार माह पूर्व पहुंच गईं थीं। लेकिन विधानसभा चुनाव को लेकर लगी आचार संहिता के कारण इसका शुभारंभ नहीं हो रहा था। अब नई सरकार भी बन गई है। लेकिन इसके बाद भी इसके शुभारंभ को लेकर परमिट का पेंच फंस गया है। हिमाचल पथ परिवहन निगम प्रदेश के विभिन्न जिलों में यह वाहन चलाने जा रहा है। इसके लिए संबंधित क्षेत्रों के लिए निगम ने इन वैनों को पहुंचा दिया है। इन वैनों को सड़कों पर उतारने के लिए अभी तक इसे परमिट प्रदान नहीं किया है। इसके चलते इसका शुभारंभ नहीं हो पा रहा। हालांकि इन वैनों को शहर में दौड़ाने के लिए रूट चार्ट का भी चुनाव कर लिया गया है। इसके अलावा इन वैनों को चलाने के लिए निगम के तीन चालकों को भी अतिरिक्त प्रशिक्षण दिया है।
परमिट के कारण नहीं हो रहा शुभारंभ : आरएम
आरएम सोलन सुरेश धीमान ने बताया कि एचआरटीसी द्वारा शहर के विभिन्न हिस्सों में एचआरटीसी इलैक्ट्रिकल वैनों को चलाया जा रहा है। लेकिन अभी इसके लिए परमिट प्रकिया चल रही है। जिसके लिए प्रस्ताव भेजा गया है। जैसे ही इसके लिए परमिट मिलता है गाडिय़ों को सड़कों पर उतार दिया जाएगा। बताया कि इसके लिए उन्होंने आला अधिकारियों को भी परमिट प्रदान करने के लिए सूचित कर दिया है। जिसके बाद ही लोगों को इसकी सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन
पहले स्टेज कैरियज परमिट लेना जरूरी : आरटीओ
आरटीओ एमडी शर्मा ने कहा कि परमिट के लिए पत्र विभाग को मिला है। परिवहन विभाग ने स्टेज कैरियज का परमिट मांगा है। यह परमिट देना आरटीए के अधिकार क्षेत्र में है। पत्र को विभाग के आलाधिकारियों के पास भेज दिया है। जैसे ही स्वीकृति मिलेगी इसे परिवहन निगम के हवाले कर दिया जाएगा।