{"_id":"5a2ab8dd4f1c1b8b688b758d","slug":"201512749277-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चायल में वेतन न मिलने से खफा हुए रिजोर्ट कर्मी, प्रबंधन के खिलाफ आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चायल में वेतन न मिलने से खफा हुए रिजोर्ट कर्मी, प्रबंधन के खिलाफ आंदोलन
Updated Fri, 08 Dec 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चायल (सोलन)। पर्यटक स्थल चायल में एक निजी रिजार्स्ट के खिलाफ उसके कर्मचारियों ने हल्ला बोल दिया है। कर्मचारियों ने होटल प्रबंधन पर तीन माह से वेतन का भुगतान न करने का आरोप लगाते हुए धरना-प्रदर्शन किया। होटल मजदूर संघ इकाई के प्रधान बलदेव ठाकुर ने कहा कि प्रबंधक कुछ माह से मजदूरों के खिलाफ तानाशाही रवैया अपना रहे हैं। मजदूरों को न तो वेतन दिया जा रहा है और न ही उनके भविष्य निधि के बारे में कोई भी जानकारी दी जा
रही है।
उन्होंने कहा कि कंपनी मजदूरों को होटल से बाहर करने का रवैया अपना चुकी है। लेकिन मजदूर किसी भी कीमत पर बाहर नहीं होंगे और होटल प्रबंधन के खिलाफ कड़ा कदम उठाएंगे। कहा कि जब तक मजदूरों की मांगें पूरी नहीं कर दी जाएंगी प्रदर्शन निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने श्रम अधिकारी सोलन से रिजार्स्ट प्रबंधकों के खिलाफ कार्रवाई करने और मजदूरों को उनके अधिकार दिलाने की मांग की है। वहीं रिजॉर्स्ट प्रबंधक का कहना है कि जो भी निर्णय लिया जाता है वो दिल्ली से लिया जाता है। यहां के प्रबंधन के हाथ में कुछ नहीं है। उन्होंने बताया कि मजदूरों की मांगों के संबंध में प्रबंधन को अवगत करवा दिया है।