फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   2 lakh stolen from a showroom in Parvanoo

परवाणू में शोरूम से चोरों ने उड़ाए दो लाख

Thu, 10 Dec 2020 10:41 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 10:41 PM IST
विज्ञापन
परवाणू (सोलन)। औद्योगिक नगरी परवाणू की व्यस्त सड़क ओल्ड कालका-शिमला एनएच रोड पर बाजार के बीचोंबीच स्थित एक तीन मंजिला शोरूम से चोर लगभग दो लाख की नकदी पर हाथ साफ कर गए। चोर इतने शातिर थे कि अपनी पहचान छुपाने के लिए उन्होंने न केवल सीसीटीवी तोड़ डाले बल्कि सीसीटीवी की डीवीआर भी पानी की टंकी में डुबो गए। इस पर मामला दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ओल्ड कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर होटल विंड्समूर के ठीक सामने स्थित हेवल्स और जॉकी के तीन मंजिला शोरूम में चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया। शोरूम के मालिक रतन मित्तल ने पुलिस को शिकायत में बताया कि बीते दिनों सुबह साढ़े 10 बजे जब उनके सेल्स प्रतिनिधि ने शोरूम खोला तो देखा कि दराज के लॉक खुले हुए थे और नकदी गायब थी। उसने तुरंत इसकी जानकारी शोरूम के मालिक रतन मित्तल और उनके बेटे आशीष मित्तल को दी।
विज्ञापन

उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो पता चला कि चोरों ने सीढ़ियों की तरफ से दीवार में सेंधमारी कर वारदात को अंजाम दिया और अपनी पहचान छुपाने के लिए सीसीटीवी से तोड़फोड़ की और डीवीआर साथ लगते एक वाटर टैंक में डुबो गए। उन्होंने कहा कि उन्होंने इंजीनियर बुलाकर डीवीआर से बैकअप लेने का भी प्रयास किया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया। उधर, मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed