{"_id":"5cc73755bdec220756710ca4","slug":"191556559701-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑडियो और वीडियो भेजकर कर सकेंगे शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑडियो और वीडियो भेजकर कर सकेंगे शिकायत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए जिले में विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं में स्वीप के तहत कार्यक्रम किए जा रहे हैं। सोलन विधानसभा क्षेत्र के तहत कंडाघाट और कसौली विधानसभा क्षेत्र के तहत गांधीग्राम में मतदाताओं को सी-विजिल की जानकारी दी गई। मतदाताओं को बताया कि कोई भी मतदाता अपने एंड्रायड फोन पर इस ऐप को आसानी से डाउनलोड कर सकता है।
इस पर आम नागरिक आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन और चुनावी खर्च से जुड़ी अन्य गतिविधियों की ऑडियो, वीडियो फोटो भेजकर शिकायत भेज सकेंगे। सूचना मिलने के 100 मिनट के अंदर कार्रवाई की जाएगी। सी-विजिल पर की जाने वाली शिकायत संबंधित अधिकारियों को स्थानांतरित कर कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
स्वीप के नोडल अधिकारी मिलाप शांडिल ने बताया कि सोलन विधानसभा क्षेत्र के तहत विधानसभा क्षेत्र नोडल अधिकारी सोलन राजेश ठाकुर ने पोलीटेक्निक कॉलेज कंडाघाट और नोडल अधिकारी कसौली विधानसभा क्षेत्र केसी पुंडीर ने ग्रीन हिल इंजीनियरिंग कॉलेज गांधीग्राम में मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों में एप की जानकारी दी। मिलाप शांडिल ने बताया कि उपायुक्त कार्यालय में मतदाता सहायता केंद्र स्थापित है जिसमें टॉल फ्री नंबर 1950 पर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।