फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   राज्य के 3391 चयनित विद्यालयों में नर्सरी व केजी की कक्षाएं आरंभ

राज्य के 3391 चयनित विद्यालयों में नर्सरी व केजी की कक्षाएं आरंभ

Sun, 30 Dec 2018 06:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Dec 2018 06:51 PM IST
विज्ञापन
चयनित 3391 स्कूलों में नर्सरी, केजी की कक्षाएं शुरू
विज्ञापन

देलगी स्कूल में वार्षिक समारोह के दौरान बोले मंत्री सैजल, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम
स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। प्रदेश सरकार ने बच्चों को विश्व स्तरीय गुणवत्तायुक्त शिक्षा देने के लिए प्रथम अक्तूबर 2018 से राज्य के 3391 चयनित विद्यालयों में नर्सरी और केजी की कक्षाएं शुरू कर दी हैं। यह बात सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने रावामापा देलगी के वार्षिक समारोह में कही। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रयास कर रही हैै कि छात्रों को बेहतर शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों की जानकारी दी जाए। इसका उद्देश्य युवा पीढ़ी को जिम्मेदार नागरिक बनाने के साथ-साथ उनकी असीमित ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देना भी है। उन्होंने माता मंगला समिति के सदस्यों से क्षेत्र के विकास कार्यों के बारे में विचार-विमर्श भी किया। इस मौके पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। इसके बाद प्रधानाचार्य एमएन शर्मा ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। इसमें मेधावी विद्यार्थियों को मंत्री ने सम्मानित किया। वहीं विद्यालय की पत्रिका अभिव्यक्ति का विमोचन भी किया। इस दौरान एपीएमसी सोलन के अध्यक्ष संजीव कश्यप, भाजपा मंडल कसौली के महामंत्री विनोद मारवाहा, बीडीसी सदस्य अभिषेक ठाकुर, ग्राम पंचायत देलगी के प्रधान परसराम, ग्राम पंचायत भारती के उप प्रधान मीनाराम ठाकुर, ग्राम पंचायत देलगी के उप प्रधान संजय ठाकुर, रावमापा हरिपुर के प्रधानाचार्य संदीप भाल, रावमापा कसौली के प्रधानाचार्य सुशील शर्मा, रावमापा कोठी देवरा के प्रधानाचार्य नरेंद्र शर्मा, मंगला माता मंदिर समिति के प्रधान रूपलाल ठाकुर, एसएमसी अध्यक्ष शालीग्राम ठाकुर मौजूद रहे।
युवाओं को कौशल के लिए दिया जाएगा प्रशिक्षण
सहकारिता मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं के तकनीकी कौशल में निखार की दिशा में कार्य कर रही है। तकनीकी कौशल विकास के लिए राज्य सरकार ने मारुति सुजुकी, हुंडई, सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड सहित अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ समझौते किए हैं।
विज्ञापन

सुबाथु-देलगी मार्ग के लिए छह करोड़ मंजूर
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कहा कि सुबाथु-देलगी मार्ग के लिए छह करोड़ स्वीकृत किए गए हैं। शीघ्र ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा। बणे का घाट से पराशरी-पैड़ी मार्ग के निर्माण कार्य पर लगभग 59 लाख खर्च किए जा रहे हैं। खडयाणा से रणोपुल वाया कोठी मार्ग का कार्य 34 लाख की लागत से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारती से गंभरपुल मार्ग का निर्माण 3.50 करोड़ की लागत से शीघ्र ही शुरू कर दिया जाएगा। स्कूल में परीक्षा भवन के निर्माण के लिए प्राक्कलन मिलते ही धनराशि उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। स्कूल में विज्ञान विषय की कक्षाएं आरंभ करने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed