{"_id":"5baa6887867a55013e75c8f8","slug":"191537894535-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएच की बारिश से प्रभावित 50 स्कीमों में से 35 बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईपीएच की बारिश से प्रभावित 50 स्कीमों में से 35 बहाल
Updated Tue, 25 Sep 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएच की 50 में से 35 स्कीमें बहाल
15 योजनाओं में अभी भी पेयजल आपूर्ति ठप, लोगों को हो रही परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। मूसलाधार बारिश से आईपीएच की प्रभावित हुई 50 स्कीमों में से 35 को बहाल कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार 35 पेयजल ओर सिंचाई स्कीमों को ठीक करने के बाद आपूर्ति सुचारु कर दी गई है। बारिश के कारण आईपीएच की 50 स्कीमें प्रभावित हुई थीं। इससे विभाग को 1.30 करोड़ रुपये की चपत लगी है। बाकी स्कीमों को भी विभाग आज तक ठीक करने का दावा कर रहा है ताकि लोगों को पानी की किल्लत न उठानी पड़े। बारिश के चलते गाद आने की वजह से स्कीमें ठप हो गई थीं। इसकी वजह से लोगों को पानी की सप्लाई नहीं की जा सकी। विभाग ने कोरो कैंथली, कैंथलीघाट, पट्टा बरारी, टटयाना शिवा सहित 32 स्कीमों को दुरुस्त कर पानी की सप्लाई बहाल कर दी है। आईपीएच को इस सीजन के दौरान हुई बारिशों के कारण भारी नुकसान झेलना पड़ा। इसका आंकड़ा अब तक 8 करोड़ तक पहुंच गया है। इसकी रिपोर्ट बनाकर सरकार को भेजी जा चुकी है।
बाक्स
सोलन आईपीएच के अधिशासी अभियंता सुमित सूद ने बताया कि बारिश के कारण विभाग की प्रभावित हुई 50 स्कीमों में से टटयाना शिवा, कोरो कैंथली, कैथलीघाट सहित 32 स्कीमों को ठीक कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि बाकी बची स्कीमों को जल्द ही ठीक कर दिया जाएगा। विभाग को डेढ़ करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।