फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   कुनिहार-डुमैहर मार्ग पर गिरा मलबा, आवाजाही पांच घंटे ठप

कुनिहार-डुमैहर मार्ग पर गिरा मलबा, आवाजाही पांच घंटे ठप

Sat, 15 Sep 2018 11:10 PM IST
Updated Sat, 15 Sep 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
कुनिहार-डुमैहर मार्ग पर गिरा मलबा, आवाजाही पांच घंटे ठप

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

कुनिहार(सोलन)। कुनिहार-डुमैहर मार्ग पर पहाड़ी दरकने से भारी मात्रा में मलबा सड़क पर आ गया। कुणी पुल के पास शनिवार को सुबह ही पहाड़ी से भारी मात्रा में भूस्खलन से मार्ग बंद हो गया। इससे कर्मचारियों और विद्यार्थियों को पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ा। डुमैहर क्षेत्र से कुनिहार पहुंचने वाली दूध की गाड़ी भी वाया खरड़हट्टी होते हुए देरी से कुनिहार पहुंची।

हालांकि, उपमंडल लोक निर्माण विभाग के कनिष्क अभियंता पुनीत शर्मा विभाग की जेसीबी मशीन और कर्मचारियों के साथ मार्ग को खोलने के लिए सुबह से ही मौके पर डट गए थे। लोक निर्माण विभाग उपमंडल कुनिहार के सहायक अभियंता चरणजीत शर्मा ने बताया कि शुक्रवार से ही कुणी पुल के पास पहाड़ी से मलबा रुक-रुक कर गिर रहा था।
विज्ञापन


रात्रि में पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा सड़क पर आ गया। विभाग की मशीनरी सुबह 8 बजे से ही मार्ग खोलने के लिए लगा दी गई थी। उन्होंने बताया कि करीब पांच घंटे में मार्ग से मलबा हटा कर वाहनों की आवाजाही बहाल कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed