{"_id":"5a2c10114f1c1b7a548c1fe1","slug":"191512837137-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलन कॉलेज में रूसा के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन कॉलेज में रूसा के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान खत्म
Updated Sat, 09 Dec 2017 10:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। एसएफआई का सोलन कॉलेज में चल रहे हस्ताक्षर अभियान के दौरान छात्रों का समर्थन हासिल किया गया। छात्र संगठन ने रूसा प्रणाली के तहत आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए यह अभियान चलाया था। एसएफआई के सचिव संजय और सह अध्यक्ष पंकज ने बताया कि रूसा के तहत छात्रों के परिणाम 45 दिन के अंदर आने चाहिए। 30 से 35 छात्रों पर एक अध्यापक होना चाहिए। कॉलेज में परिणाम आने में 130 से 140 दिन लग रहे हैं। 150 से 200 छात्रों पर एक अध्यापक रखा जा रहा है। पहले छात्रों को पेपर दोबारा जांचने या पुनर्मूल्यांकन की सुविधा दी जाती थी। लेकिन अब उसे भी बंद कर दिया है। एसएफआई विवि प्रशासन से मांग करती है कि कॉलेज में शिक्षा के स्तर में व्यापक सुधार किए जाएं। पीटीए फंड के नाम पर छात्रों से ली जा रही अतिरिक्त फीस बंद की जाए और रूसा प्रणाली में शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाएं। हस्ताक्षर अभियान के बाद छात्र संगठन ने अब धरना-प्रदर्शन करने का फैसला किया है। 12 दिसंबर को कॉलेज परिसर में छात्र संगठन प्रदर्शन करेगा।
विज्ञापन