फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   रसोई गैस सप्लाई में नियमों का उल्लंघन, अधिकारी अनजान

रसोई गैस सप्लाई में नियमों का उल्लंघन, अधिकारी अनजान

Thu, 07 Dec 2017 10:19 PM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
रसोई गैस सप्लाई में नियमों का उल्लंघन, अधिकारी अनजान
LPG Gas Cylinder
सुबाथू (सोलन)। छावनी परिषद सुबाथू और साथ लगती पंचायतों में घरेलू गैस सिलेंडरों की सप्लाई देने वाली एजेंसी पर सवाल उठने लगे हैं। उपभोक्ताओं के मुताबिक गैस सप्लाई के लिए कोई निश्चित समय और तारीख तय नहीं की गई है। इस कारण क्षेत्र में सप्लाई तो आती है लेकिन ग्रामीण उपभोक्ताओं को सिलेंडर नहीं मिल पाते। हालांकि यह कोई नई बात नहीं है। कई बार ग्रामीणों ने जिला खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को इस बाबत शिकायत की लेकिन कार्रवाई की जगह खानापूर्ति ही की जाती है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है की गैस सप्लाई की तारीख निश्चित न होने के कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि सप्लाई के दौरान सिलेंडर का वेट तक नहीं किया जाता है और कई बार तो कैश मेमों भी नहीं दिया जाता। इस कारण बैंक में सब्सिडी नहीं आती है। लोगों की समस्या पर मंगलवार को एक गैस सप्लाई के दौरान पड़ताल की गई तो पाया। सप्लाई करने वाले पिकप से सीधे उपभोक्ताओं को सप्लाई दे रहे है। इस दौरान सप्लाई करने वालों के पास गैस सिलेंडर का वजन करने का कोई प्रावधान नजर नहीं आ रहा है। उपभोक्ताओं के साथ सरेआम हो रहे धोखे को प्रशासन के सामने रखने के लिए इस पूरे नजारे को कैमरे में कैद भी किया गया।
विज्ञापन


सप्लाई की तिथि बतानी होगी : भाटिया
खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षक श्याम भाटिया ने बताया कि बीना तिथि तय किए गैस सप्लाई देना गलत है। उन्होंने सभी गैस एजेंसियों को हिदायत दी गई है कि ग्रामीण क्षेत्रों में सप्लाई के दौरान एनाउंसमेंट की जाए। उपभोक्ताओं को सिलेंडर का वजन करके सप्लाई दी जाए। यदि इन नियमों का उल्लंघन करते हुए कोई पकड़ा गया तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed