{"_id":"5bc31f76bdec22693b022d84","slug":"181539514230-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलन में आसमान छूने लगे मटर के दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन में आसमान छूने लगे मटर के दाम
Updated Sun, 14 Oct 2018 04:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सोलन। इन दिनों बहुत कम मटर की खेप सोलन तक पहुंच रही है जिससे यह बाजार से गायब हो गया है। कुछ दुकानदारों के पास जहां मिल रहा है, वहां मटर के दाम इतने ऊंचे हैं कि आम आदमी के लिए तो इसे खरीदना काफी मुश्किल है। सोलन के पुराने बस स्टैंड के समीप लगने वाली किसान जनता मंडी से रविवार को मटर गायब रहा। बाहर कुछ दुकानदारों के पास मटर थे जो 120 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिके। इसके अलावा अन्य सब्जियां 30 रुपये किलो के हिसाब से बिकीं। मटर का इस समय ऑफ सीजन चल रहा है। इन दिनों पहाड़ी क्षेत्र किन्नौर, मंडी और सिरमौर से मटर की खेप आती है जो सोलन तक कम ही पहुंच रही है। इससे यहां पर मटर के दाम आसमान छूने लगे हैं।
ये रहे अन्य सब्जियों के दाम
किसान जनता मंडी में अधिकतर सब्जियों के दाम 30 रुपये रहे। वहीं बेमौसमी सब्जियां 40 रुपये के हिसाब से बिकीं। रविवार को किसान जनता मंडी में आलू 30 रुपये, प्याज 30, गोभी 20, घीया 30, बैंगन 30, अदरक 80, मूली 20, बीन 40, शिमला मिर्च 30, खीरा 20, भिंडी 30, काली तोरी 40, करेला 40 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिकीं।
विज्ञापन
अगामी दिनों में कम हो सकते हैं सब्जियों के दाम
किसान जनता मंडी के किसान मनोहर, देवदत्त और राजू ने बताया कि सोलन व आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों सब्जियों का सीजन समाप्त हो गया है और बाहर से आने वाली सब्जियां मंहगी हैं। आगामी समय बाहरी राज्यों से भी सब्जियों की खेप पहुंचने लगेगी। इसके बाद सब्जियों के दामों में गिरावट आने के आसार हैं। बताया जा रहा है कि रविवार को सब्जी मंडी में मटर की कम खेप पहुंची और इसके दाम भी बहुत अधिक थे। इस कारण किसान जनता मंडी में मटर नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन