{"_id":"5b5dbf8e4f1c1b8f568b70b3","slug":"181532870542-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिफ्टिंग शुरू, पेयजल किल्लत से मिलेगा अब छुटकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिफ्टिंग शुरू, पेयजल किल्लत से मिलेगा अब छुटकारा
Updated Sun, 29 Jul 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
water crisis shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सोलन। बारिश रुकने के बाद शहर में पेयजल संकट कम हो सकता है। रविवार को विभाग ने दोनों पेयजल योजनाओं से पानी की किया है। पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश ने शहर में जल संकट को बढ़ा दिया था। नदी में गाद आने से आईपीएच विभाग को पानी लिफ्ट करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। अब पानी की लिफ्टिंग होने के बाद लोगों को पेयजल संकट से छुटकारा मिल सकता है। बताया जा रहा है कि रविवार को अश्वनी खड्ड व गिरि योजना से पानी लिफ्ट होता रहा। शहर में लोगों को पानी न मिलने से बहुत अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में सोलन शहर को प्यासा रहना पड़ रहा है। नदी में आई गाद से पानी लिफ्ट न होने से शहर में पेयजल संकट गहरा गया है। रविवार को मौसम ठीक रहने के बाद आईपीएच विभाग पेयजल योजनाओं से पानी की लिफ्टिंग कर पाया है।
शहर में प्रतिदिन 20 लाख गैलन पानी की आवश्यकता होती है लेकिन पिछले तीन दिनों से नगर परिषद को केवल 6 से 10 लाख गैलन पानी ही मिल पा रहा था। इस कारण शहर में पानी की किल्लत बढ़ गई थी। रविवार को पेयजल योजनाओं से कमेटी को करीब 15 लाख गैलन पानी मिला है। पानी मिलने से आने वाले दिनों में लोगों को पानी की समस्या से कुछ हद तक राहत मिल सकती है। हालांकि, जलापूर्ति मौसम के मिजाज पर भी काफी हद तक निर्भर है।
विज्ञापन
गाद के चलते अभी भी है थोड़ी दिक्कत
नदी में आई भारी गाद से अभी भी पानी लिफ्ट करने में दिक्कत हो रही है। रविवार को गिरि योजना को गाद के चलते कुछ समय के लिए बंद करना पड़ा था। इसके बाद फिर से विभाग ने पानी लिफ्ट करना शुरू कर दिया। वहीं अश्वनी खड्ड से रविवार को पानी लिफ्ट होता रहा। आईपीएच विभाग के अधिशाषी अभियंता सुमित सूद ने बताया कि रविवार को दोनों योजनाओं से पानी की लिफ्टिंग हो पाई है। आने वाले दिनों में समस्या कम हो जाएगी।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री को नहीं मिला पानी तो बोल, विधानसभा में उठाएंगे पानी का मुद्दा
शहर में चल रही पानी की समस्या से अब सोलन के विधायक भी अछूते नहीं रहे। रविवार को जब सोलन रेस्ट हाउस में विधायक व पूर्व मंत्री कर्नल धनी राम शांडिल को पानी नहीं मिला तो वह गुस्सा हो गए। पानी की किल्लत को लेकर उन्होंने रोष दिखाते हुए कहा कि वह शहर में पानी की समस्या का सवाल विधानसभा सत्र में उठाएंगे। कहा कि वह सरकार से मांग करेंगे कि शहर में जल वितरण का अधिकार आईपीएच विभाग को दिया जाए। नगर परिषद शहर में पानी के वितरण को सही ढंग से नहीं कर रही है।