फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   नालागढ़ में अतिक्रमण के खिलाफ नप ने छेड़ा अभियान

नालागढ़ में अतिक्रमण के खिलाफ नप ने छेड़ा अभियान

Wed, 13 Dec 2017 10:21 PM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
नालागढ़ में अतिक्रमण के खिलाफ नप ने छेड़ा अभियान
दीघार में ग्राम समाज की जमीन से अवैध अतिक्रमण हटाता जेसीबी मशीन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
नालागढ़ (सोलन)। शहर के बाजारों की सड़कें अब खुली-खुली नजर आएंगी। नगर परिषद ने दुकानदारों को साफ हिदायत दी है कि अगर दुकानों के बाहर सामान फैलाया तो वह जब्त कर लिया जाएगा। सड़कों पर सामान फैलाने से जहां जाम की समस्या पैदा हो रही है वहीं दुर्घटनाएं भी बढ़ी हैं। लोगों की शिकायत के बाद नगर परिषद नालागढ़ ने अब इस बाबत कार्रवाई करते हुए दुकानदारों को सड़क पर फैलाए सामान को समेटने की हिदायत दी है।
विज्ञापन

नगर परिषद की अतिक्रमण हटाओ मुहिम लगातार दूसरे दिन बुधवार को भी जारी रही। नप के कर्मचारियों ने बुधवार को नालागढ़ शहर के बाजारों में दुकानदारों द्वारा सड़कों पर सजाए सामान को कड़ी चेतावनी के साथ हटवाया। यातायात पुलिस को बाजारों में खड़े वाहनों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। नप एक दिन पहले कार्रवाई करते हुए 14 रेहड़ियों को जब्त कर लिया था। साथ ही दुकानदारों को सामान सड़क पर न सजाने की हिदायत दी थी। लेकिन इसके बावजूद कई दुकानदारों ने सड़क पर सामान फैला रखा था। दूसरे दिन नप ने कार्रवाई जारी रखते हुए उनका सामान सड़कों से हटवाया और कड़ी चेतावनी दी कि यदि दोबारा सामान सड़कों पर सजाया गया तो उनका सामान परिषद जब्त कर लेगी।
विज्ञापन

परिषद के सर्वेयर बलजीत राणा की अगुवाई वाली टीम की इस कार्रवाई से दुकानदारों और रेहड़ी फड़ी धारकों में हड़कंप मचा हुआ है। दुकानदार जहां अपना सामान समेटते नजर आए वहीं रेहड़ी फड़ी धारक भी ईधर उधर भागते दिखे। परिषद द्वारा शहर में अतिक्रमण हटाने के साथ कड़ी चेतावनी भी जारी की जा रही है। नप द्वारा यातायात पुलिस से भी आग्रह किया गया है कि शहर की सड़कों व गलियों में वाहनों को खड़ा न होंने दें। शहर में कई पार्किंग स्थल बनाए गए हैं जिससे वाहनों को पार्क करने की समस्या नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेहड़ी धारक चलते फिरते बेचें सामान : वर्मा
नगर परिषद अध्यक्ष मनोज वर्मा ने कहा कि परिषद द्वारा अतिक्रमणकारियों के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम तब तक जारी रहेगी, जब तक अतिक्रमणकारी बाज नहीं आते है। उन्होंने दुकानदारों को चेतावनी दी कि वह अपना सामान सड़कों पर न सजाएं। रेहड़ी फड़ी धारकों को कड़ी हिदायत दी कि वह अपने पक्के स्थान न बनाएं, बल्कि घूमते फिरते रहें। शहर के बाजारों में खड़े वाहनों पर कार्रवाई करने के लिए यातायात पुलिस से आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed