{"_id":"5cc5e3d7bdec2207410e57c8","slug":"171556472791-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदी नालियों से गुजर रहे पेयजल पाइप, जलजनित बीमारियों की आंशका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदी नालियों से गुजर रहे पेयजल पाइप, जलजनित बीमारियों की आंशका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाजा ब्यूरो
सोलन। शहर में गंदी नालियों के ऊपर से गुजर रही पानी के पाइप हटने के लिए लोगों को अभी और इंतजार करना होगा। इससे जल जनित बीमारियों के बढ़ने की आशंका बनी हुई है। लोगों को खुद भी सावधान रहना होगा। स्वास्थ्य विभाग ने जलजनित बीमारियों से बचने के लिए नगर परिषद को पाइप हटाने के लिए कहा था। नगर परिषद ने पाइप हटाए नहीं हैं।
शहर के अधिकतर क्षेत्रों में गंदी नालियों के ऊपर से पानी की पाइपें गुजर रही हैं। इससे जलजनित बीमारियों का खतरा बना हुआ है। इसके बावजूद नगर परिषद ने कोई भी कार्रवाई अमल में नहीं लाई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने आगामी दिनों में होने वाली जलजनित बीमारियों से निपटने के लिए कमर कस ली है। पिछले वर्ष गर्मियों में सोलन में डायरिया व डेंगू के मामले भी आए थे।
इससे जिला के कई क्षेत्रों में हड़कंप पैदा हो गया था। हालांकि, नगर परिषद के अनुसार शहर में कुछ क्षेत्रों में छोटे स्तर पर गंदी नालियों के ऊपर से गुजर रहे पाइपों को हटाने की बात कही जा रही है। लेकिन बड़े स्तर पर कार्य को शुरू नहीं किया गया है। लोगों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। नगर परिषद के ईओ गुरमीत नेगी ने बताया कि पाइपों को हटाने के लिए आचार संहिता हटने के बाद टेंडर लगाए जाएंगे। इसके बाद ही कार्य किया जाएगा।