{"_id":"5a36a19f4f1c1b6a118b85fc","slug":"171513529759-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबाथू छावनी को स्वच्छता का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबाथू छावनी को स्वच्छता का खिताब
Updated Sun, 17 Dec 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
सुबाथू छावनी की सीईओ तनु जैन संपूर्ण स्वच्छता अवार्ड लेते हुए।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सुबाथू (सोलन)।
बुलंद हौसले और मजबूत इरादों से आगे बढ़ने वाले आखिर एक दिन इतिहास जरूर रचते हैं। शनिवार को दिल्ली में हुए रक्षा संपदा समारोह में पहली बार सुबाथू छावनी को स्वच्छ छावनी का दर्जा मिला है।
सुबाथू को स्वच्छ और स्वास्थ्य छावनी बनाने के लिए योग भवन, बायो गैस प्लांट, सीवरेज लाइन और रसोई के कचरे से खाद बनाने का प्लांट सहित सुबाथू विकास कार्यों को देखते हुए दिल्ली रक्षा संपदा समारोह में कार्यक्रम के मुख्यातिथि संघ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डेनियल ने सीईओ तनु जैन को रक्षा मंत्री अवार्ड से सम्मानित किया है।
विज्ञापन
छावनी के पूर्व उपाध्यक्ष सुशील गर्ग, सुखदेव शर्मा, सेवानिवृत्त शिक्षा उपनिदेशक ओपी तनवर और मनमोहन शर्मा ने कहा कि सुबाथू के विकास कार्यों के लिए सीईओ तनु जैन की कार्यप्रणाली काबिलेतारीफ है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सीईओ तनु जैन के नेतृत्व में सुबाथू के कई रुके काम पूरे हुए हैं। रक्षा मंत्री अवार्ड हासिल करने के बाद सीईओ तनु जैन ने बातचीत में कहा कि छावनी परिषद के उच्चाधिकारियों के विशेष योगदान से उनकी मेहनत सफल हुई है। उन्होंने जनता से सहयोग की अपील की और आश्वासन दिया कि जल्द ही छावनी नियमों के अनुसार लोगों की समस्याओं पर भी छावनी परिषद विशेष अभियान शुरू करेगा।
000