फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   170 people donated blood at the camp.

Solan News: शिविर में 170 लोगों ने रक्तदान किया

Sat, 25 Jul 2026 11:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
170 people donated blood at the camp.
नालागढ़ के चौकीवाल में रक्तदान शिविर के दौरान रक्तदाताओं को हौंसला बढ़ाते हुए विधायक हरदीप बावा-स
कारगिल दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़, (सोलन)। कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में चौकीवाल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 170 लोगों ने रक्तदान किया, जबकि 15 युवाओं ने अंगदान के लिए पंजीकरण कराया।
शिविर का शुभारंभ विधायक हरदीप सिंह बावा और ट्रक यूनियन के प्रधान विद्या रतन चौधरी ने किया। क्रांति क्लब के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने बताया कि शिविर में पीजीआई चंडीगढ़ और ब्लड बैंक नालागढ़ के अनुभवी चिकित्सकों एवं मेडिकल स्टाफ की टीम ने रक्त संग्रह किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर विधायक हरदीप सिंह बावा ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है, जो जरूरतमंदों को नया जीवन प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति तीन माह के अंतराल पर रक्तदान कर सकता है और सभी युवाओं को इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। शिविर में सतविंद्र सिंह ने 15वीं, हरविंद्र सिंह ने 16वीं और नरेंद्र सिंह ने 10वीं बार रक्तदान किया। वहीं दयाराम, अजीत सिंह, जसविंद्र सिंह, मनजीत सिंह और दर्शन सिंह ने पहली बार रक्तदान कर दूसरों के लिए प्रेरणा प्रस्तुत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य इंदू वैद्य, गुरचरण सिंह, महेंद्र सिंह, प्राचार्य ललित गुलेरिया, पूर्व छात्र संगठन के अध्यक्ष प्रो. सतविंद्र सिंह, प्रो. हरविंद्र सिंह, दीपिका शर्मा, डॉ. अजीत पाल जैन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed