फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   3.50 करोड़ से चकाचक बन रहा है नालागढ़ मानुपरा हाईवे

3.50 करोड़ से चकाचक बन रहा है नालागढ़ मानुपरा हाईवे

Thu, 06 Dec 2018 10:49 PM IST
Updated Thu, 06 Dec 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
3.50 करोड़ से चकाचक होगा नालागढ़-मानुपरा हाईवे
विज्ञापन

बरसात के मौसम में गड्ढों में तबदील हो गई थी सड़क
संतोष कुमार
नालागढ़ (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन के नालागढ़ और बद्दी शहरों को जोड़ने वाले लाइफ लाइन हाईवे की खस्ता हालत से लोगों परेशान नहीं होना पड़ेगा। बरसात में गड्ढों में तबदील हो चुके इस मार्ग को नालागढ़ से मानपुरा तक दुरुस्त करने का काम शुरू हो गया है। न्हाई की ओर से इस पर 3.50 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च की जा रही है और यह सारा कार्य इसी माह में पूर्ण कर लिया जाएगा। नहाई ने इस सड़क के 18 किलोमीटर हिस्से को बरसात से पहले दुरुस्त बनाने के लिए 1.17 करोड़ की धनराशि खर्च करके इसकी मरम्मत का काम किया था, लेकिन इसके चंद दिनों बाद बारिश ने इस सड़क को धो डाला था। इसके उपरांत नहाई ने गड्ढे भरते हुए पैचवर्क करवाया था, लेकिन अब 8 किलोमीटर मार्ग को पूरी तरह से दुरुस्त बनाने का बीसी लेयर डालने का कार्य आरंभ कर दिया है। यह मार्ग बीबीएन के दो प्रमुख शहरों नालागढ़ और बददी को जोड़ता है और इसी मार्ग पर छोटे बड़े उद्योग स्थापित है, वहीं यह मार्ग चंडीगढ़ सहित सोलन व अन्य क्षेत्रों के लिए जाने के लिए महत्वपूर्ण कड़ी का काम करता है, लेकिन इस मार्ग की दयनीय हालत ऐसी हो गई है कि वाहन चालकों सहित बसों, निजी वाहनों व अन्य यातायात के साधनों में आने जाने वाले लोग परेशान हो गए है। इस सड़क से प्रतिदिन हजारों वाहनों का आवागमन होता है। नहाई के सहायक प्रोजेक्ट डायरेक्टर सुनील सुथार ने कहा कि नालागढ़ से मानपुरा तक के 8 किलोमीटर मार्ग पर 30 एमएम की बीसी लेयर डालने का कार्य जोरों पर चला हुआ है, जो इसी माह में पूर्ण कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed