फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान दूसरे दिन भी जारी

शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान दूसरे दिन भी जारी

Wed, 05 Dec 2018 10:31 PM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान दूसरे दिन भी जारी
अमर उजाला - फोटो : amarujala
सोलन। शहर में नगर परिषद की अतिक्रमण हटाओ मुहिम दूसरे दिन भी जारी रही। नगर परिषद और पुलिस की संयुक्त टीम ने मालरोड के साथ ही मुख्य बाजार पर भी धावा बोल दिया। यहां दुकानों के बाहर रखे गए सामान को जब्त कर लिया गया। इस दौरान विरोध कर रहे एक व्यापारी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई भी की। लेकिन बाद में उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि यह व्यापारी मालरोड से उसका सामान उठाने का विरोध कर रहा था और बार नगर परिषद की कार्रवाई में बाधा डालने की कोशिश कर रहा था। इसके अलावा नगर परिषद की टीम ने मुख्य बाजार में गाड़ी सहित चक्कर लगाया। अभियान के दौरान नगर परिषद की टीम ने दुकानदारों को हद में रहने की नसीहत दी। इस दौरान एक दुकानदार का सामान नगर परिषद कर्मचारियों ने गाड़ी में डाल लिया। बौखलाहट में दुकानदार गाड़ी के आगे लेट गया। नगर परिषद की इस मुहिम को दुकानदारों के विरोध का सामना भी करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पिछले काफी समय से दुकानदारों ने अवैध रूप से दुकानों के बाहर सामान सजा रखा था। इससे आवाजाही करने में लोगों को परेशानी पेश आ रही थी। साथ मुख्य बाजार से अग्निशमन विभाग की गाड़ी को गुजरने में भी दिक्कत हो रही थी। बुधवार को दोबारा पूरी मुस्तैदी के साथ आई नगर परिषद व पुलिस की संयुक्त टीम ने कारोबारियों को सामान नहीं उतारने दिया। जो लोग सामान उतारने या कार्रवाई रोकने का प्रयास कर रहे थे। उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई अमल में लाई गई ।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी नारायण सिंह चौहान का कहना है कि दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए हैं। जो लोग नहीं मान रहे उनका सामान जब्त किया जा रहा है। साथ ही दुकानदारों को दोबारा सड़क पर सामान न रखने की नसीहत दी जा रही है। उन्होंने बताया कि नगर परिषद भविष्य में भी इस तरह के औचक निरीक्षण करती रहेगी जो लोग नियमों को नहीं मानेंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने व्यापारियों से आह्वान किया है कि वे शहर में तय नियमों के अनुसार काम करें। उन्हें किसी भी कीमत पर सड़क पर सामान रखने की इजाजत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed