फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   आयुष्मान भारत योजना के उदघाटन से बिना भोजन किए लौटे शिक्षामंत्री, होटल में खाया खाना

आयुष्मान भारत योजना के उदघाटन से बिना भोजन किए लौटे शिक्षामंत्री, होटल में खाया खाना

Sun, 23 Sep 2018 05:32 PM IST
Updated Sun, 23 Sep 2018 05:32 PM IST
विज्ञापन
उद्घाटन से बिना भोजन किए लौटे शिक्षामंत्री, होटल में खाया खाना
विज्ञापन

आयुष्मान भारत योजना के शुभारंभ पर स्वास्थ्य विभाग ने मिनी सचिवालय में की थी खाने की व्यवस्था
मंत्री समेत वीवीआई और अन्य लोगों के लिए की गई थी अलग-अलग व्यवस्था
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना सोलन में चर्चा का विषय बन गई। उद्घाटन के मौके पर स्वास्थ्य विभाग ने खूब तैयारियां की थीं लेकिन अव्यवस्था के चलते मुख्यातिथि शिक्षामंत्री सुरेश भारद्वाज, सांसद वीरेंद्र कश्यप समेत अन्य नेताओं ने मिनी सचिवालय में भोजन ग्रहण नहीं किया और भूखे पेट आयोजन स्थल से निकल आए। इसके बाद उनके लिए भाजपा मंडल के पदाधिकारियों ने निजी होटल में भोजन की व्यवस्था की जहां सभी अतिथियों ने भोजन ग्रहण किया। दरअसल, मिनी सचिवालय के सभागार में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का शुभारंभ होना था। इस दौरान रांची से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री जयराज ठाकुर के संदेश का लाइव प्रसारण किया गया। इसके बाद मंत्री सुरेश भारद्वाज समेत अन्य सभी प्रतिनिधियों ने आयुष्मान भारत योजना पर चर्चा की। सोलन का स्वास्थ्य विभाग इस पूरे कार्यक्रम का आयोजक था। स्वास्थ्य विभाग ने मिनी सचिवालय के ऊपरी तल पर वीआईपी अतिथियों के लिए भोजन का प्रबंध किया था जबकि भूतल पर कैंटीन में अन्य लोगों की व्यवस्था थी। कार्यक्रम खत्म होने के बाद जब भोजन के लिए कहा गया तो मंत्री सुरेश भारद्वाज अन्य के साथ कार्यक्रम स्थल से बाहर निकल कर कैंटीन की तरफ चल पड़े। यह देखकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियोें ने उन्हें रोका और ऊपरी मंजिल पर खाने का प्रबंध होने की बात कही। इस पर मंत्री ने दोबारा ऊपरी की मंजिल पर जाने से इंकार कर दिया और वे मिनी सचिवालय से बिना खाना खाए ही निकल आए। इसके बाद भाजपा पदाधिकारियों ने उनके लिए शहर के एक नामी होटल में खाना लगवाया।
मंत्री बोले बाहर करेंगे भोजन : स्वास्थ्य विभाग
जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनके गुप्ता का कहना है कि मिनी सचिवालय में दो जगह भोजन का इंतजाम किया गया था। हालांकि, शिक्षा मंत्री कार्यक्रम पूरा होते ही उठकर निचली मंजिल की तरफ आ गए। जब उन्हें भोजन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहीं बाहर खाना खाने की बात कही। इसके बाद वहां बचे अन्य वीआईपी व आए सभी लोगों को भोजन करवाया गया।
विज्ञापन

नाराजगी वाली कोई बात नहीं है : भाजपा अध्यक्ष
भाजपा के जिला प्रभारी केएल ठाकुर का कहना है कि सभी नेता जमीन से जुड़े हुए हैं। हो सकता है शिक्षा मंत्री को भाजपा नेताओं व सांसद से गुप्त मंत्रणा करनी हो। इसके लिए उन्होंने मिनी सचिवालय में भोजन न किया हो। उन्होंने बताया कि मामले में नाराजगी वाली कोई बात नहीं है। हालांकि, वे कार्यक्रम से साढ़े ग्यारह बजे वापस आए गए थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद उन्होंने मंत्री सुरेश भारद्वाज से बातचीत की जिसमें उन्होंने कार्यक्रम को बेहद सफल करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed