{"_id":"5adf630e4f1c1b350b8b64c6","slug":"161524589326-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोरलेन के लिए कटेंगे 365 पेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोरलेन के लिए कटेंगे 365 पेड़
Updated Tue, 24 Apr 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन के तहत बनने वाले पिंजौर-बद्दी नालागढ़ फोरलेन के लिए 3658 कटेंगे। यह फोरलेन 32 गांवों से होकर गुजरेगा। पेड़ों की गणना का कार्य पूरा कर लिया है। 16 किलोमीटर मार्ग के तहत 3658 पेड़ों में 2165 सरकारी भूमि और 1055 पेड़ निजी भूमि में आ रहे हैं। इसके अलावा डीपीएफ लैंड में 150, सरकारी विभागों के तहत 190 और लोनिवि सहित सरकारी भूमि पर लगे 98 पेड़ फोरलेन के लिए कटेंगे। इनमें सफेदा, शीशम, सिरस, शहतूत, कीकर और अमरूद सहित विभिन्न प्रजातियों के पेड़ शामिल हैं।
सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार इंद्र लाल ठाकुर और सेवानिवृत्त कानूनगो रामनाथ की अगुवाई वाली टीम ने वन विभाग के कानूनगो संगत सिंह तथा फारेस्ट गार्ड ने पेड़ों की गणना के कार्य में सहयोग किया। बद्दी से नालागढ़ की ओर की गई पेड़ों की गणना में सरकारी और निजी भूमि से बद्दी से नालागढ़ तक 32 गांवों के 3658 पेड़ों की गणना का कार्य पूरा कर लिया गया है। इस फोरलेन की जद में सैकड़ों भवन भी आएंगे।
पेड़ों की गणना का कार्य कर लिया है पूरा : देष्टा
सक्षम अधिकारी भू अर्जन एवं एसडीएम नालागढ़ प्रशांत देष्टा ने कहा कि बद्दी से नालागढ़ तक 32 गांवों के पेड़ों की गणना का कार्य पूरा कर लिया है। फोरलेन की जद में आने वाले भवनों और स्ट्रक्चरों की पैमाईश का कार्य भी जोरों पर चल रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही यह कार्य भी पूर्ण कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
कहां कितने पेड़ कटेंगे
बेली दयोड़ गांव में आए 93 में से 70 पेड़ सरकारी और 23 निजी भूमि, खेड़ा निहला में 343 में से 217 सरकारी और 126 निजी, खेड़ा उपरला में आए 14 में से एक सरकारी और 13 निजी भूमि, नालका में 63 में से 45 सरकारी और 18 निजी, थाना में 55 में से 43 सरकारी और 12 निजी, टाहलीवाला में 55 में से 52 सरकारी व 25 निजी, सनेड़ में 85 में से 60 सरकारी और 25 निजी पेड़ कटेंगे। बेली दयोड़ में 55 में से 35 सरकारी और 20 निजी, मानपुरा में 234 में से 145 सरकारी और 89 निजी, डाडीभोला में 107 में से 90 सरकारी और 19 निजी, डाडीकानियां में 97 में से 43 सरकारी और 54 निजी पेड़ कटेंगे। किरपालपुर में 43 में से 18 सरकारी और 25 निजी, रखराम सिंह में 155 में से 28 सरकारी व 127 निजी भूमि पर पेड़ शामिल है। बददी से लेकर किशनपुरा तक के गांवों के तहत 1799 पेड़ों की गणना की गई है, जिसमें से 1318 सरकारी व 481 निजी भूमि पर पेड़ शामिल है।