फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   स्त्री सभा नालागढ़ ने 300 बच्चों को बांटे स्वेटर

स्त्री सभा नालागढ़ ने 300 बच्चों को बांटे स्वेटर

Tue, 28 Nov 2017 07:06 PM IST
Updated Tue, 28 Nov 2017 07:06 PM IST
विज्ञापन
स्त्री सभा नालागढ़ ने 300 बच्चों को बांटे स्वेटर
सल्लेवाल, राजपुरा और निक्कूवाल के बच्चों को दी सौगात - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)।
स्त्री सभा नालागढ़ ने क्षेत्र के तीन गांवों के प्राथमिक स्कूलों के 300 जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्वेटर बांटे। सभा ने प्राथमिक विद्यालय सल्लेवाल, राजपुरा और निक्कूवाल में जाकर सामग्री बांटी।

सभा की चेयरपर्सन कृष्णा बंसल की अध्यक्षता में बच्चों को गर्म वस्त्र दिए गए। सभा जल्द ही अन्य स्कूलों के बच्चों को 200 स्वेटर वितरित करेगी। सभा की अध्यक्ष कृष्णा बंसल और सचिव रजनी नैय्यर ने कहा कि पांच सालों से संस्था जरूरतमंद बच्चों को गर्म वस्त्र बांटने का कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि चुहूवाल और रामलीला मैदान के सिलाई सेंटरों का संस्था संचालन कर रही है, जहां लड़कियां आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य नारी शक्ति की मदद, महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ आवाज बुलंद करना, गरीब और असहाय बालिकाओं की पढ़ाई, विवाह में मदद, अस्पतालों में उपचाराधीन मरीजों की मदद करना आदि अन्य सामाजिक कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन


इस अवसर पर सभा की सचिव रजनी नैय्यर, कोषाध्यक्ष प्रमोद जैन, सुमति सिंगल, हीना, कोमल, नीलम खुल्लर, लाजवंती शर्मा, डॉ. आशिमा जैन, मंजू रोहिला आदि मौजूद रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed