फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   कसौली में भाजपा विधायक राजीव सहजल ने भरा नामांकन

कसौली में भाजपा विधायक राजीव सहजल ने भरा नामांकन

Sat, 21 Oct 2017 11:19 PM IST
Updated Sat, 21 Oct 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
धर्मपुर/कसौली(सोलन)। कसौली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव सहजल ने शनिवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। सहजल दो मर्तबा कसौली से विधायक रह चुके हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में वे रोचक मुकाबले में 24 मतों के अंतर से सीट जीतने में कामयाब रहे थे। इस बार नामांकन दाखिल करने से पूर्व उन्होंने धर्मपुर में पार्टी प्रचार कार्यालय का उद्घाटन किया। इसके बाद सैकड़ों समर्थकों के साथ रैली निकालते हुए कसौली पहुंचे। यहां उन्होंने सहायक आयुक्त परवाणू शिल्पी बेक्टा को अपना नामांकनपत्र सौंपा।
विज्ञापन


डॉ. राजीव सहजल ने कहा कि कसौली के मतदाताओं से जो स्नेह व प्यार उन्हें मिलता रहा है वह आगे भी जारी रहेगा। इस बार विधानसभा चुनावों में अपनी जीत की हैट्रिक लगाएंगे। इस अवसर पर उनके साथ जिला सोलन के प्रभारी बृजेश सिंह, पंचकूला के विधायक ज्ञान चंद गुप्ता, कालका की विधायक लतिका शर्मा, प्रदेश भाजपा की महासचिव डेजी ठाकुर, कसौली भाजपा मंडल अध्यक्ष दौलत राम ठाकुर, राजकुमार सिंगला, संजीव कश्यप, सुंदरम ठाकुर, मदन मोहन मेहता, यशपाल ठाकुर, दुनी चंद धीमान, संजय ठाकुर, खुशी राम, चंदन, आलोक, डोली कपलिश, दीक्षा, सुरजीत सिंह लांबा, रणजीत सिह, कृष्णा मंडयाल, राकेश, चिंतरजन स्याल, सुशील शर्मा, प्रमोद सिंगला, राजेंद्र, संतोष, नंद लाल ठाकुर, रूबीन, गुलशन कुमार, प्रकाश वर्मा, कृष्णा भारती, बबू अत्री, चरण यादव, कपूर सिंह वर्मा, अमर सिंह परिहार, निशा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed