फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   सोलन में 11 जुलाई को मेगा मॉकड्रिल, पांच घटनास्थल चिन्हित

सोलन में 11 जुलाई को मेगा मॉकड्रिल, पांच घटनास्थल चिन्हित

Sat, 06 Jul 2019 11:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोलन। समूचे प्रदेश में आगामी 11 जुलाई को होने वाली मेगा मॉकड्रिल की कड़ी में सोलन में भी भूकंप पर आधारित मेगा मॉकड्रिल की जाएगी। मॉकड्रिल की तैयारियों के बारे में उपायुक्त कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त सोलन केसी चमन ने की। उन्होंने बताया कि यह मेगा मॉकड्रिल 11 जुलाई को होगी। ड्रिल को अमलीजामा पहनाने के मकसद से सोलन शहर में पांच घटनास्थल तैयार किए जाएंगे।

इनमें नगर परिषद कार्यालय भवन, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, विवांता मॉल, साईं संजीवनी अस्पताल और डिग्री कॉलेज भवन शामिल रहेंगे। उन्होंने कहा कि सुबह हूटर बजने के साथ ही इंसीडेंट रिस्पांस टीम ठोडो ग्राउंड में स्थापित होने वाले स्टेजिंग एरिया में पहुंचेंगी और उसके बाद घटनास्थल से प्राप्त होने वाली सूचनाओं के आधार पर राहत एवं बचाव कार्यों के लिए टीमों को रवाना किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह की मॉकड्रिल को एक रूटीन कार्य के तौर पर अपनाए जाने की जरूरत है।
विज्ञापन


उन्होंने इस बात की जरूरत पर भी जोर दिया कि मॉक ड्रिल को रीयल टाइम दृष्टिकोण से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा की मेगा मॉक ड्रिल को अपेक्षाओं के अनुरूप खरा उतारने के लिए नौ जुलाई को दोपहर 3:00 बजे फिर से समीक्षा बैठक की जाएगी। उन्होंने पुलिस प्रशासन को निर्देश देते हुए कहा कि चिह्नित सभी पांच घटना स्थलों पर राहत-बचाव कार्य होने के चलते ट्रैफिक को भी व्यवस्थित किए जाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस इस दिशा में आवश्यक कदम उठाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि जिला आपदा प्रबंधन अथॉरिटी के सभी सदस्य व्यक्तिगत तौर पर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित बनाएंगे। उपायुक्त की अध्यक्षता वाली जिला आपदा प्रबंधन अथॉरिटी में पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण, अधीक्षण अभियंता सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य, अधीक्षण अभियंता बिजली बोर्ड और अध्यक्ष जिला परिषद बतौर सदस्य शामिल रहते हैं। इस मॉक ड्रिल में केंद्रीय रिजर्व पुलिस के अलावा प्रदेश पुलिस, होमगार्ड और अग्निशमन की सक्रिय सहभागिता रहेगी। मॉक ड्रिल के दौरान विद्यार्थी और नेहरू युवा केंद्र के कुछ वालंटियरों को भी शामिल किया जाएगा। बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी विवेक चंदेल के अलावा प्रशासनिक अधिकारी और विभिन्न विभागों के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed