{"_id":"5d20e0568ebc3e6cf7221755","slug":"156243564513-solan-news3","type":"story","status":"publish","title_hn":"टमाटर क्रेट तोल कर बेचने पर नहीं हो सका कोई निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टमाटर क्रेट तोल कर बेचने पर नहीं हो सका कोई निर्णय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। जिले के किसानों की सब्जी मंडी सोलन में हाल ही में आयोजित किसानों-बागवानों और आढ़तियों की समस्याओं को लेकर कार्यक्रम में मांगे पूरी नहीं हो सकी है। इसमें किसानों ने वजन के हिसाब से टमाटर का मूल्य तय करने की मुख्य मांग थी लेकिन इस पर कोई भी हल नहीं निकल सका है। इसके अलावा किसानों ने सब्जियों के एक सम्मान दाम तय करने की भी मांग रखी थी।
इसमें सुबह के समय बिकने वाली सब्जियों के दाम दोपहर बाद तक भी एक ही रखने की मांग की थी। इस पर कोई भी निर्णय न लेने पर अब किसान सभा ने आंदोलन को तेज करने का निर्णय शनिवार को आयोजित समीक्षा बैठक में लिया है। इसकी अध्यक्षता जिला सचिव प्यारे लाल वर्मा ने की जबकि प्रदेश किसान सभा के राज्य अध्यक्ष कुलदीप सिंह तंवर विशेष रूप से मौजूद रहे।
किसानों को कमेटी में नहीं किया शामिल
समीक्षा बैठक में बताया कि हाल में आयोजित बैठक में किसानों की समस्याओं को लेकर एक तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया था। उस कमेटी में किसी भी किसान संगठन के प्रतिनिधि को जगह नहीं दी गई है। इस कारण से पूरी संभावना है कि आने वाले समय में उस कमेटी के अंदर किसानों के पक्ष को रखने के लिए कोई भी व्यक्ति नहीं होगा। ऐसे में किसान समुदाय कि इन मांगों का हल निकल पाना संभव नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
दो अगस्त को होगी महापंचायत
किसान सभा ने अब मांगों को लेकर आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है। इसके तहत दो अगस्त को जिला सोलन, सिरमौर, करसोग, शिमला, चौपाल सहित अन्य किसान जो अपने उत्पाद को लेकर सोलन सब्जी मंडी आते है, सभी को बुलाया जाएगा। इस दौरान होने वाली महापंचायत में किसानों की मांगों को लेकर चर्चा कर आगामी रणनीति तैयार की जाएगी।