फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   चिकनी खड्ड में मछलियां मरने पर धागा और दवा उद्योग को नोटिस

चिकनी खड्ड में मछलियां मरने पर धागा और दवा उद्योग को नोटिस

Sat, 06 Jul 2019 11:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ के तहत जगातखाना स्थित झूला पुल के पास चिकनी खड्ड में जहरीले पानी से लाखों मछलियों के मरने के मामले में प्रशासन ने कड़ा संज्ञान लिया है। प्रशासन ने आसपास के उद्योगों को नोटिस जारी कर दिए हैं। बारिशकेे साथ ही कुछ उद्योगों ने बारिश की आड़ में अपना केमिकल युक्त पानी नदी में डाल दिया जिससे मछलियां मरने की घटना हुई जिस पर लोगों नेेे कड़ा रोष जताया है। केमिकल युक्त पानी एक धागा उद्योग और एक दवा उद्योग सहित अन्य उद्योगों से छोड़ा जाना बताया जा रहा है। इस पर प्रशासन ने ऐसे उद्योगों को नोटिस जारी किए हैं।

पहले भी हो चुकी हैं मछलियां मरने की घटनाएं
औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में इससे पहले भी कई बार मछलियां मरने की घटनाएं घटित हो चुकी हैं। बीबीएन के तहत सरसा और चिकनी नदी में कई उद्योगों ने अपने उद्योग का केमिकल युक्त पानी फेंका था जिससे खड्ड प्रदूषित हो गई और मछलियां मरने की घटनाएं हो चुकी हैं। इसका मुख्य कारण यह है कि कई उद्योगों के पास ट्रीटमेंट प्लांट ही नहीं है। जिनके पास ट्रीटमेंट प्लांट है, वे मात्र दिखावे के लिए लगाए हैं और पानी को ट्रीट ही नहीं करते। ऐसे में नियमों को ताक पर रखकर कई उद्योग सरेआम नदियों में जहरीला पानी छोड़ रहे हैं।
विज्ञापन


एसडीम नालागढ़ प्रशांत देष्टा ने बताया कि नदी में केमिकल युक्त पानी छोड़ने वाले उद्योगों को प्रशासन ने नोटिस जारी कर दिए हैं। दोषी पाए जाने वाले उद्योग के खिलाफ प्रशासन कड़ी कार्रवाई अमल में लाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed