फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   टमाटर बिक रहा 300 से 500 रुपये क्रेट के भाव

टमाटर बिक रहा 300 से 500 रुपये क्रेट के भाव

Thu, 04 Jul 2019 11:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोलन। जिले में टमाटर के दामों में पिछले एक सप्ताह से तेजी आ रही है। वीरवार को टमाटर की एक क्रेट 300 से 500 रुपये बिकी। इससे पहले टमाटर के दाम 200 से 400 रुपये प्रति क्रेट चल रहे थे। अब आगामी समय में टमाटर के दाम और बढ़ने की उम्मीद है। इस बार समय पर बारिश न होने से किसानों को टमाटर की रोपाई करने भी देरी हुई है। इस कारण सब्जी मंडी में स्थानीय टमाटर की खेप जहां देरी से पहुंची है।

वहीं इसकी खेप भी कम मात्रा में मंडी पहुंच रही है। इस कारण बाहरी राज्यों से भी बहुत कम व्यापारी टमाटर खरीदने के लिए सोलन पहुंच रहे हैं। बताया जा रहा कि टमाटर की खेप बढ़ते ही इसके व्यापारी भी यहां पहुंच जाएंगे। इसके बाद टमाटर के दामों में बढ़ोतरी हो सकती है। एक क्रेट में करीब 24 से 25 किलो टमाटर होता है। इसमें हिम सोना टमाटर का अधिक दाम होता है जबकि हाइब्रिड टमाटर इससे थोड़ा कम दाम में बिकता है।
विज्ञापन


किसानों चेहरे पर आई चमक
सोलन और आसपास के क्षेत्रों में नकदी सब्जियों के साथ-साथ टमाटर की फसल किसानों की आजीविका का प्रमुख साधन है। किसान बड़ी ही मेहनत और लगन के साथ टमाटर की पैदावार बड़े पैमाने पर करते हैं। ऐसे में उनके उत्पादन के मंडी पहुंचने पर उन्हें सही दाम नहीं मिल पाएं तो उन्हें काफी निराशा हाथ लगती है। इस बार धूप-बारिश और अन्य मौसम में किसानों की तैयार टमाटर की पैदावार किसानों को मालामाल कर सकती है। हालांकि अभी कुछ एक क्षेत्रों में ही टमाटर की पैदावार तैयार हुई है जबकि अन्य जगहों पर एक या दो सप्ताह के बाद टमाटर की फसल चल पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टमाटर की खेप पहुंचना शुरू
सोलन सब्जी मंडी के सचिव प्रकाश कश्यप ने बताया कि मंडी में टमाटर की खेप पहुंचना शुरू हो गई है। किसानों को उनकी फसलों के अच्छे दाम मिलने की उम्मीद है। पिछले वर्ष सीजन के शुरू में तो टमाटर के दामों में काफी गिरावट थी। इस कारण किसानों को उनकी फसलों के अच्छे दाम नहीं मिल रहे थे। इस बार बाहरी राज्यों से मंडी में टमाटर खेप कम आने से स्थानीय किसानों को अच्छे दाम मिल रहे हैं जिसमें आगामी समय में बढ़त भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed