फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   स्कूली बसों में सीसीटीवी, स्पीड गवर्नर लगाना अनिवार्य : देष्टा

स्कूली बसों में सीसीटीवी, स्पीड गवर्नर लगाना अनिवार्य : देष्टा

Wed, 03 Jul 2019 10:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। स्कूली बसों में सीसीटीवी कैमरे और स्पीड गवर्नर सिस्टम लगवाना अनिवार्य है। स्कूली बच्चों के बसों से स्कूल आने-जाने के दौरान सुरक्षा के उद्देश्य से मिनी सचिवालय में आयोजित बैठक में एसडीएम नालागढ़ प्रशांत देष्टा ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि सभी स्कूल संचालक और प्रबंधन बसों में विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाएं।

एसडीएम ने कहा कि केवल 12 वर्ष या उससे कम आयु के बच्चों को ही बस की डबल सीट पर तीन तक बिठाया जा सकता है। बैठक में बीबीएन क्षेत्र के निजी शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्यों, संचालकों और प्रतिनिधियों सहित विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों ने भाग लिया। एसडीएम ने स्कूली बच्चों को परिवहन सुविधा के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विद्यालय में आने वाले दिव्यांग छात्र-छात्राओं की सुविधाओं का भी नियमानुसार विशेष ध्यान रखा जाए। प्रशांत देष्टा ने कहा कि इस विषय में किसी भी प्रकार की कोताही के लिए शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई जाएगी। उन्होंने बैठक में उपस्थित विद्यालयों के संचालकों व प्रतिनिधियों से उनके सुझाव और समस्याओं पर भी चर्चा की। इस अवसर पर उप निदेशक उच्च शिक्षा योगेंद्र मखैक, आरटीओ नालागढ़ रविंद्र शर्मा के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed