{"_id":"5d179d6e8ebc3e3cb5446aca","slug":"15618286971-solan-news6","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनमंच ले लिए पांच तक दर्ज करवाएं समस्याएं और शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनमंच ले लिए पांच तक दर्ज करवाएं समस्याएं और शिकायतें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ हलके के रामशहर कॉलेज में सात जुलाई को होने वाले जनमंच कार्यक्रम के लिए लोग पांच जुलाई तक अपनी शिकायतें और समस्याएं दर्ज करवा सकते हैं। प्रदेश का 15वां और नालागढ़ हलके में यह तीसरा जनमंच कार्यक्रम होगा। जनमंच की अध्यक्षता विधानसभा के मुख्य सचेतक एवं पूर्व मंत्री नरेंद्र बरागटा करेंगे। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
उपमंडल के पहाड़ी क्षेत्र रामशहर में होने वाले जनमंच में 11 पंचायतों रामशहर, बैहली, धरमाणा, डोली, साई चड़ोग, मित्तियां, क्योड़ी, बुवासनी, बायला, मटूली, चमदार के लोगों को लाभ मिलेगा। लोग अपनी शिकायतें और समस्याएं पांच जुलाई तक पंजीकृत करवा सकते हैं।
यह नालागढ़ उपमंडल का तीसरा जनमंच होगा जबकि इससे पहले नंड और गुलाबपुरा में आयोजन हो चुका है। जनमंच में सिर्फ समस्याओं व शिकायतों का निवारण किया जाएगा और स्थानांतरण, नौकरी के लिए आवेदन, शिलान्यास, न्यायालय में चल रहे मुकदमों, नई स्कीमों से संबंधित मांगों को इस जनमंच के दौरान नहीं सुना जाएगा।
विज्ञापन
कार्यक्रम में समस्या निवारण के साथ साथ पात्र व्यक्तियों के विभिन्न प्रमाण पत्र बनाएं जाएंगे तथा राजस्व से संबंधित विभिन्न कार्य भी किए जाएंगे। एसडीएम प्रशांत देष्टा ने कहा कि कार्यक्रम में हिमाचली प्रमाण पत्र, अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, राजस्व अभिलेख इत्यादि कार्य किए जाएंगे।