फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   मशरूम वैज्ञानिकों के समक्ष रखी मार्केटिंग की समस्या

मशरूम वैज्ञानिकों के समक्ष रखी मार्केटिंग की समस्या

Sat, 29 Jun 2019 10:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोलन। खुंब अनुसंधान निदेशालय चंबाघाट में आयोजित 21वीं अखिल भारतीय खुंब परियोजना कार्यशाला मेें किसानों ने अपनी समस्याओं को बताया। किसानों ने मशरूम समबंधित बीमारियों एवं मार्केटिंग को मुख्य समस्या बताया। मशरूम उत्पादों के बारे में पूछा गया।

अनुसंधान के निदेशक डॉ. वीपी शर्मा और अन्य मशरूम वैज्ञानिकों ने बताया कि वैल्यू-एडिशन मशरूम उत्पादों का जैसे कि मशरूम का अचार, पास्ता, कैंडी, बिस्कुट बनाने का प्रशिक्षण किसानों को दिया जाए। इसके साथ मशरूम के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देने की आवश्यकता है। इससे मशरूम मार्केटिंग, खपत एवं कुपोषण जैसी समस्याओं का निदान किया जा सके।
विज्ञापन


ऑर्गेनिक मशरूम उत्पादन और गैर पारंपरिक (वानस्पतिक) पद्धति का उपयोग मशरूम की बीमारियों से बचने के लिए किया जा सकता है। वैज्ञानिकों ने सुझाव दिया कि मशरूम हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर किसानों की समस्याओं के निदान के लिए बनाया जा सकता है। इसके अलावा मशरूम स्पेंट कंपोस्ट का उपयोग ऊर्जा उत्पादन मे किया जा सकता है। इस दौरान खुंब उत्पादन और अनुसंधान के कई पहलुओं और किसानों की समस्याओं के निदान पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed