{"_id":"5d1652848ebc3e3c797c4dc4","slug":"156174398412-solan-news166","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्लोरीन की गोलियां से पेयजल स्कीमों की सफाई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्लोरीन की गोलियां से पेयजल स्कीमों की सफाई शुरू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नालागढ़ (सोलन)। प्री-मॉनसून की दस्तक के बाद बरसात को लेकर नालागढ़ उपमंडल के विभाग भी मुस्तैद हो गए हैं। जलजनित रोगों की रोकथाम को लेकर उपमंडल प्रशासन ने विभागों को निर्देश जारी कर दिए हैं। आईपीएच महकमा अपनी पेयजल योजनाओं की सफाई करवाने में जुटा है। स्वास्थ्य विभाग सब सेंटरों को क्लोरीन की गोलियां मुहैया करवा रहा है जो पंचायतों में बांटी जाएंगी। पंचायतों को पहले ही प्राकृतिक स्रोतों की सफाई के निर्देश जारी हो चुके हैं।
जानकारी के अनुसार बरसात के दिनों में जलजनित रोगों से निपटने के लिए विभागों ने कमर कस ली है। इसके लिए सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग अपनी करीब 160 पेयजल योजनाओं के मुख्य स्रोतों की सफाई में जुटा है। खंड विकास कार्यालय से भी पंचायतों के तहत प्राकृतिक जल स्रोतों की सफाई के निर्देश जारी किए जा चुके हैं। स्वास्थ्य खंड नालागढ़ अपने 64 हेल्थ सब सेंटरों को क्लोरीन की गोलियां मुहैया करवा रहे हैं जो आवश्यकता के अनुसार बांटी जाएगी। विकास खंड में चले सफाई अभियान में क्षेत्र की सभी 69 पंचायतों को प्राकृतिक जल स्रोतों को स्वच्छ बनाने के निर्देश जारी किए जा चुके हैं।
बरसात से पहले पंचायतों को एक बार फिर से चुस्त दुरुस्त बनाने के लिए कहा जा रहा है। उपमंडल प्रशासन बीएमओ नालागढ़ की अगुवाई में एक कमेटी का गठन कर रहा है जो डोर टू डोर सर्वे करने के साथ लोगों को अपने आसपास के परिवेश को साफ रखने और पानी से होने वाली बीमारियों के बारे में जागरूक करेगी। इस कमेटी में नगर परिषद नालागढ़ के सुपरवाइजर, स्वास्थ्य विभाग के सुपरवाइजर, स्वास्थ्य शिक्षक, आईपीएच विभाग के सुपरवाइजर, पंचायत सचिवों की जिम्मेवारियों को तय जाएगा।
विज्ञापन
एसडीएम नालागढ़ प्रशांत देष्टा ने कहा कि मॉनसून को लेकर विभागों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। बीएमओ की अगुवाई में विभिन्न विभागों की कमेटी का गठन किया जा रहा है।
एक्सईएन आईपीएच नालागढ़ मंडल के आरके खाबला ने कहा कि विभाग अपनी पेयजल योजनाओं की सफाई में जुटा हुआ है। पंचायतों के प्राकृतिक जलस्त्रोतों की सफाई करवाने के लिए खंड विकास कार्यालय के साथ पत्राचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जहां आवश्यकता होगी, वहां ब्लीचिंग पाउडर मुहैया करवाएगा।
बीएमओ नालागढ़ डा.केडी जस्सल ने कहा कि सभी हैल्थ सब सेंटरों में क्लोरिन की गोलियां मुहैया करवा दी गई है जो आवश्यकता के अनुसार वितरित की जाएगी।
बीडीओ नालागढ़ राजकुमार ने कहा कि पंचायतों में चले सफाई अभियान के दौरान पहले ही पंचायतों को पेयजल स्रोतों की सफाई के निर्देश दिए गए हैं और दोबारा से पंचायतों को निर्देश जारी होंगे।